Nation: हाथी पर अचानक मगरमच्छ ने कर दिया अटैक, फिर गजराज ने दी ऐसी पटकनी वीडियो हो रहा वायरल #INA

Elephant and Crocodile fight video: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं. कुछ वीडियो वायरल भी हो जाते हैं. वहीं वायरल वीडियो में कई बार जंगल के ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो लोगों के लिए हैरान करने वाले होते हैं. क्योंकि जंगल में जब दो जानवरों के बीच जंग होती है वो काफी भयानक होती है. दरअसल यहां पर जंग का मतलब है जीवन और मृत्यु. जो जीतता है वही बचता है और जो हराता की बार वह जान से हाथ धो बैठता है. ऐसे में हर कोई जब लड़ता है तो अपनी पूरी जान लगा देता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो में एक हाथी और मगरमच्छ के बीच की लड़ाई दिखाई जा रही है. वैसे हिंदू धर्म में एक गजेंद्र मोक्ष की कथा भी काफी प्रचलित है. जिसमें एक हाथी को मगरमच्छ पकड़ लेता है और इन दोनों के बीच कई वर्षों तक युद्ध चलता है. फिर भगवान के आने के बाद ही ये युद्ध समाप्त होता है. कई बार जब किसी के प्राण अटक जाएं तो उन्हें भी ये कथा सुनाई जाती है. बहरहाल हम बात कर रहे हैं जंगल में हुई एक ऐसी फाइट की जिसमें हाथी और मगरमच्छ दोनों हैं. 

हाथी की सूंड पकड़ लेता है मगरमच्छ

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह हाथियों का झुंड नदी में नहा रहा होता है. तभी अचानक एक मगरमच्छ पानी से निकलता है एक हाथी की सूंड पर हमला कर देता है. हाथी जब तक समझ पाता तब तक मगरमच्छ उसे पानी में खींचने लगता है. 

अब हाथी की बारी

अगले ही पल में आप देख सकते हैं कि हाथी पूरी ताकत से अपनी सूंड छुड़ाने की कोशिश करता है. इसके बाद जैसे ही हाथ की सूंड इस मगरमच्छ की पकड़ से निकलती है. तब हाथी पलटवार करता है. इस बार गजराज का पलटवार ऐसा होता है कि हर कोई देखकर हैरान है. जी हां गजराज इस मगरमच्छ को अपनी सूंड से ही उठाते हैं और चारों ओर घुमाकर ऐसे पटकनी देते हैं जैसे को मगरमच्छ नहीं बल्कि कोई मामूली मच्छर हो. 

नोट- ये वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है और न ही इस वीडियो में दिए कंटेंट का समर्थन करता है. 

हाथी पर अचानक मगरमच्छ ने कर दिया अटैक, फिर गजराज ने दी ऐसी पटकनी वीडियो हो रहा वायरल

Nation: IPL 2025: चेन्नई को चैंपियन बनाएंगे उनके ये 3 विदेशी खिलाड़ी, लिस्ट में 19 साल का खिलाड़ी भी शामिल #INA


[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button