Nation- बिरयानी के चक्कर में रेस्टोरेंट मालिक की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, वेज की जगह नॉनवेज बिरयानी देने पर की थी हत्या- #NA

बिरयानी के चक्कर में रेस्टोरेंट मालिक की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, वेज की जगह नॉनवेज बिरयानी देने पर की थी हत्या

आरोपी गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में कांके पिठोरिया रॉड पर स्थित शेफ चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक की हत्या कर दी गई थी. अपराधियों ने वेज बिरयानी की जगह नॉनवेज बिरयानी परोसने पर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं, जो हत्या करने के बाद से फरार चल रहे थे. अब पुलिस ने इन्हीं में से एक अपराधी का हाफ एनकाउंटर किया, जिसमें उसके दोनों पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया.

रविवार देर रात कांके क्षेत्र के रिंग रोड, सुकुरहुटु स्थित आइटीबीपी कैंप के पास रांची पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई. पुलिस की टीम को देखते ही अभिषेक सिंह ने फायरिंग शुरू कर दी. ऐसे में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभिषेक सिंह के दोनों पैर में गोली लगी. घायल अपराधी अभिषेक सिंह को मुठभेड़ के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

नॉनवेज बिरयानी परोसने पर हत्या

दरअसल, शनिवार रात रांची के कांके-पिठोरिया रोड पर स्थित, शेफ चौपाटी नाम के रेस्टोरेंट में अभिषेक सिंह अपने दोस्तों के साथ बिरयानी खाने पहुंचा था. वहां अभिषेक ने वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया, लेकिन गलती से नॉनवेज बिरयानी परोस दी गई. इस बात लेकर अभिषेक सिंह का होटल के संचालक विजय कुमार से विवाद हो गया था. इसी गुस्से में आकर अभिषेक सिंह ने रेस्टोरेंट संचालक पर गोलियां बरसा दी थीं. इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया था.

पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़

तभी से अपराधियों की धरपकड़ में जुटी रांची पुलिस को जानकारी मिली की हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह कांके रिंग रोड के रास्ते फरार होने की कोशिश कर रहा है. इसी सूचना के आधार पर रांची पुलिस रिंग रोड सुकुरहुटु आइटीबीपी कैंप के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. तभी अभिषेक सिंह ने पुलिस की घेराबंदी देख पुलिस की टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद रांची पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभिषेक सिंह के दोनों पैर में गोली लग गई और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

बिरयानी के चक्कर में रेस्टोरेंट मालिक की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, वेज की जगह नॉनवेज बिरयानी देने पर की थी हत्या

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button