Nation- हर घर फ्री बिजली से रोशन बिहार…संवाद कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार को उपभोक्ताओं ने जताया आभार- #NA

हर घर फ्री बिजली से रोशन बिहार...संवाद कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार को उपभोक्ताओं ने जताया आभार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले राज्य में बिजली का काफी बुरा हाल था. राजधानी पटना में भी 7-8 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं रहती थी. 24 नवम्बर, 2005 को राज्य में हमलोगों की सरकार बनने के बाद बिजली के क्षेत्र में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम किया गया. ऊर्जा विभाग का बजट बढ़ाया गया तथा बिजली की आपूर्ति बढ़ाई गई. इसके बाद राज्य के सभी गाँवों एवं टोलों में बिजली पहुंचाई गयी.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में सात निश्चय योजना के अन्तर्गत ‘हर घर बिजली’ निश्चय की शुरूआत कर हर घर को बिजली देने का काम निर्धारित समय से दो माह पूर्व अक्टूबर, 2018 में पूरा कर लिया गया. इसके बाद जो भी नये घर या टोले बने हैं उन सभी को बिजली पहुंचा दी गयी है.

शुरू से सस्ती दरों पर बिजली दे रहे हैं- नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग शुरू से ही सभी लोगों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराते रहे हैं. बिजली खरीदने में सरकार का काफी ज्यादा पैसा खर्च होता है लेकिन लोगों को लागत से काफी कम पैसा देना पड़ता रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों के हित में हमने यह तय कर दिया है कि जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जायेगी. इसे लागू कर दिया गया है तथा इससे राज्य के 1 करोड़ 89 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को काफी लाभ हो रहा है.

राज्य में सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा – नीतीश

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा सौर ऊर्जा (सोलर) को भी बढ़ावा दिया जा रहा है तथा सभी सरकारी भवनों की छत पर सौर ऊर्जा (सोलर) संयंत्र लगाये गये हैं. अब हमने यह भी तय किया है कि सभी इच्छुक घरेलू उपभोक्ताओं को राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा का लाभ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य में अनेक जगहों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है. आज के कार्यक्रम में लगभग 16 लाख लोग शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा तथा योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव शुरू से ही सब काम देख रहे हैं. मैं इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये ऊर्जा विभाग और ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को धन्यवाद देता हूं.

सुपौल की कोमल कुमारी ने दिया धन्यवाद

बिहार में मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है. संवाद कार्यक्रम के दौरान सुपौल जिले की निवासी कोमल कुमारी ने मुख्यमंत्री को प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराए जाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इससे हमारे परिवार को काफी लाभ हो रहा है. जो पैसा बचेगा उसे हम अपनी बेटी के खाते में जमा करेंगे जिसका लाभ भविष्य में मेरी बेटी को मिलेगा. हमारा पूरा परिवार आपके इस निर्णय से बहुत खुश है.

नालंदा जिले की लीला कुमारी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम आपके इस निर्णय का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं. अब प्रति माह 125 यूनिट तक जो निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है उससे जो बचत होगी उसका उपयोग हम अपनी रसोई, बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि पर करेंगे. हमारा पूरा परिवार इसके लिए आपको दिल से धन्यवाद देता है.

मुजफ्फरपुर की गुड़िया ने जताया शुक्रिया

मुजफ्फरपुर जिले की रहनेवाली गुड़िया खातून ने कहा कि पहले से ही आपके द्वारा बिजली पर अनुदान दिया जा रहा था. अब प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली आप हमलोगों को उपलब्ध करा रहे हैं इसके लिए हमारा पूरा परिवार आपको दिल से धन्यवाद देता है. 125 यूनिट बिजली निःशुल्क होने से हमारा बिजली बिल जीरो आया है. यहां उपस्थित कई परिवारों से भी बात हुयी है जिनका भी बिजली बिल जीरो आया है. इस बचत से हम अपने बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दे पाएंगे. इसके लिये हमसब लोग आपका आभार प्रकट करते हैं.

गयाजी जिले की रहनेवाली नूरजहां खातून ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, इससे हमारे परिवार को फायदा हो रहा है. 125 यूनिट बिजली निःशुल्क होने से हमारा बिजली बिल जीरो आया है. पहले बिजली पर जो मासिक खर्च होता था उस बचत का उपयोग घरेलू जरूरी खर्चों पर करेंगे. हम सभी परिवार बहुत खुश हैं. हम सभी लोग आपको दिल से दुआ देते हैं.

नीतीश कुमार को हरित पौधा भेंटकर स्वागत

कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा विभाग की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर खुशी हुई. राज्य सरकार ने सभी घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया है तथा इसे लागू भी कर दिया गया है.

संवाद कार्यक्रम में प्रदेश की दिग्गज हस्ती शामिल

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के प्रभारी मंत्रीगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, जिलाधिकारीगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विद्युत उपभोक्तागण उपस्थित थे.

हर घर फ्री बिजली से रोशन बिहार…संवाद कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार को उपभोक्ताओं ने जताया आभार

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button