Nation- किसान ने खरीदी 1.5 करोड़ रुपए की ये कार, बैलगाड़ी से पहुंचा टोयोटा शोरूम; देख हैरान रह गए लोग- #NA

किसान ने खरीदी 1.5 करोड़ रुपए की ये कार, बैलगाड़ी से पहुंचा टोयोटा शोरूम; देख हैरान रह गए लोग

बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचा किसान.

बेंगलुरु के एक किसान ने बैलगाड़ी में बैठकर लग्जरी कार खरीदकर सबको चौंका दिया. अब किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पहले किसान ने बैलगाड़ी में बेंगलुरु शहर का चक्कर लगाया, फिर कार के शोरूम पर पहुंचा. बताया जा रहा है कि बैलगाड़ी पर सवार होकर आए किसान का नाम एसएसआर संजू है. संजू ने टोयोटा वेलफायर कार खरीदी. इस कार की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस यूनिक तरीके से एसएसआर संजू के कार खरीदने पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि संजू के पास पहले से ही कई नई कारों का कलेक्शन है. वो मार्केट मे आई नई कार उन्हें पंसद आ गई तो वह उसे जरूर खरीदते हैं और वो भी इसी स्टाइल में शोरूम पर पहुंचकर. उनका कहना है कि किसान भी कार खरीद सकता है. अगर वह बैलगाड़ी पर चलता है तो इसका मलतब ये नहीं वह कुछ कर नहीं सकता.

काफिले में शामिल रहीं ये लग्जरी गाड़ियां

एक वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “किसान एक लग्जरी कार खरीद रहा है.” इस वीडियो में संजू अपने साथियों के साथ टोयोटा वेलफायर कार खरीदते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक बैलगाड़ी के पीछे पीली पोर्श पैनामेरा, फोर्ड मस्टैंग, मासेराती लेवांटे, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी कारों की एक कतार दिखाई दे रही है. किसान के साथ सुरक्षा गार्ड भी हैं.

कुर्ता-धोती और सोने की चेन पहने पहुंचे संजू

कुर्ता-धोती और मोटी सोने की चेन पहने संजू बैलगाड़ी पर सवार होकर टोयोटा शोरूम पहुंचते हैं. यहां जो भी संजू को देखते हैं, वह हैरान रह जाते हैं. यही नहीं शोरूम आते सयम सड़क किनारे खड़े लोग भी संजू को बैलगाड़ी में आते देख अचंभित रह जाते हैं. शोरूम पहुंचते ही संजू टोयोटा डीलरशिप मैनेजर से बात करते हैं और शोरूम के अंदर चले जाते हैं. फिर नई कार के साथ बाहर आते हैं.

किसान ने खरीदी 1.5 करोड़ रुपए की ये कार, बैलगाड़ी से पहुंचा टोयोटा शोरूम; देख हैरान रह गए लोग

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button