Nation- बेखौफ बदमाशों ने RJD नेता को गोलियों से भूना, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आगजनी कर सड़क की जाम- #NA

बेखौफ बदमाशों ने RJD नेता को गोलियों से भूना, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आगजनी कर सड़क की जाम

बिहार पुलिस (फाइल फोटो)

बिहार के वैशाली से हत्या का एक मामला सामने आया है. यहां बेखौफ बदमाशों ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पार्टी के प्रखंड महासचिव को गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी. मृतक राजद पार्टी प्रखंड महासचिव का नाम शिवशंकर सिंह बताया जा रहा है. बदमाशों ने वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौड़ी में इस वारदात को अंजाम दिया. मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

शिवशंकर सिंह की हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद राजद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला. राजद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाजीपुर बिदुपुर पकौली के पास सड़क को बांस बल्ले से घेरकर उसपर आगजनी की है और उसको जाम कर दिया है. इतना ही नहीं घटना से आक्रोशित आरजेडी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं.

बुलेट से नए घर जा रहे थे तभी मारी गईं गोलियां

आरजेडी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सरकार के साथ-साथ प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं मृतक के परिजनों के मुताबिक, शिवशंकर सिंह अपने पुराने घर भैरोपुर से नए घर पकौली बुलेट से घर जा रहे थे. उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई. बेखौफ बदमाशों ने उनको गोलियों से भून दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए.

घटना के कारण अभी नहीं है पता

बताया जा रहा है मृतक शिवशंकर सिंह विधुत विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी थे. शिवशंकर सिंह जमीन कारोबार से भी जुड़े हुए थे. आरजेडी कार्यकर्ताओं और मृतक के परिजनों का कहना है कि शिवशंकर सिंह पार्टी के प्रखंड महासचिव थे. जानकारी के अनुसार, शिवशंकर सिंह को चार गोलियां मारी गई हैं. घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है.

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. साथ ही पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है.

ये भी पढ़ें:Bihar flood: 7 जिलों के 600 गांव डूबे, 8 लाख की आबादी पर संकट, गंगा-कोसी उफान पर, बिहार में बाढ़-बारिश से त्राहिमाम

बेखौफ बदमाशों ने RJD नेता को गोलियों से भूना, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आगजनी कर सड़क की जाम

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button