Nation- बिजनौर में कॉफी के लिए फाइट, वलीमा में चुस्की के चक्कर में भिड़ गए 2 पक्ष; 13 लोग घायल- #NA

बिजनौर में कॉफी के लिए फाइट, वलीमा में चुस्की के चक्कर में भिड़ गए 2 पक्ष; 13 लोग घायल

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती.

बिजनौर में शादी का खाना खा रहे मेहमानों में कॉफी को लेकर मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मामला स्योहारा थाना क्षेत्र के सहसपुर कस्बे का है. बीते सोमवार रात कस्बे में आयोजित एक शादी समारोह में उस समय अफरातफरी मच गई, जब खाना खाने के बाद कॉफी लेने के लिए रिश्तेदार आपस में ही झगड़ा कर बैठे.

दावत-ए-वलीमा में लड़ बैठे

हालांकि बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर उस समय तो मामला शांत करा दिया, लेकिन मंगलवार शाम को दावत-ए-वलीमा में फिर दोनों पक्ष, जो आपस में सगे रिश्तेदार हैं आमने-सामने आ गए और माहौल गरमा गया. दोनों पक्षो में जमकर लाठी-डंडे चले. करीब आधे घंटे तक चले इस हिंसक खूनी-संघर्ष में दोनों पक्षों के शमशाद, सना, नफीस अहमद, मोहम्मद कैफ, मौहम्मद फैज अहमद, रफीक अहमद, शहनवाज, कैफ आलम , शमशाद, दिलशाद, जिशान, उमर, शाविर, शाहिद सहित 13 लोग कॉफी के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए.

उलेमाओं ने दोनों पक्षों में कराया समझौता

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को कंट्रोल कर लिया. फंक्शन में आए लोग और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सीएससी ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. हालांकि मामला रिश्तेदारी का होने और चोटिल रिश्तेदारों के मुंबई में रह कर व्यापार करने की वजह से किसी भी पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी और बाद में मुस्लिम समाज के उलेमाओं के समझाने से दोनों पक्षों में समझौता हो गया.

क्या था कॉफी का किस्सा?

दरअसल, दावत में खाना खाने के बाद मेहमान कॉफी पी रहे थे. तभी कॉफी वाले ने कहा कि दूध खत्म हो चुका है. इस पर मोहम्मद काबुल ने अपने मेहमानों को कॉफी पिलाने के लिए अपने घर से एक जग दूध लाकर दिया, जिससे कॉफी तैयार होने लगी, तभी खाना खाकर फरीद अहमद अपने दोस्तों के साथ कॉफी स्टॉल पर पहुंच गया और अपने दोस्तों के साथ कॉफी उठा ली.

मारपीट में 13 लोग घायल

इसी का काबुल ने विरोध करते हुए कहा कि मैं मुबंई से आए कुछ मेहमानों को कॉफी पिलाने के लिए अपने घर से दूध लेकर आया हूं. इसलिए पहले इन्हें कॉफी ले लेने दो. जब कॉफी बच जाए तो तुम लोग ले लेना. बस इसी बात पर फरीद और उसके दोस्तों ने काबुल और उसके मेहमानों पर गर्म कॉफी के कप फेंक दिए, जिससे दोनों पक्षों में गाली-गलौज और हाथापाई हो गई. देखते ही देखते हिंसक झड़प में दो महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए.

बिजनौर में कॉफी के लिए फाइट, वलीमा में चुस्की के चक्कर में भिड़ गए 2 पक्ष; 13 लोग घायल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button