Nation- टॉवल यूज करने से शुरू हुई लड़ाई… फिर ऐसा क्या हुआ जो प्रेमिका ने कोरियन बॉयफ्रेंड का कत्ल कर दिया?- #NA

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एटीएस पायस हाइडवे सोसायटी में कोरियाई नागरिक और सैमसंग कंपनी के मैनेजर डक ही यूह की हत्या के मामले में अब एक नया एंगल सामने आया है. पुलिस जांच में पता चला है कि हत्या से पहले मृतक और उसकी लिव-इन पार्टनर लुंजेना पामई के बीच टॉवल इस्तेमाल को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में गंभीर झगड़े में बदल गया. इसी दौरान आरोपी महिला पर मृतक की ओर से कथित रूप से आपत्तिजनक और नस्लीय टिप्पणी किए जाने की बात भी जांच में सामने आई है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना वाली रात फ्लैट में शराब पार्टी चल रही थी. इसी दौरान आरोपी महिला ने मृतक का टॉवल इस्तेमाल कर लिया. जब मृतक ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. मृतक ने आरोपी महिला पर कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा कि तुम लोग नीची जाति के हो ठीक से नहाते नहीं हो. इस टिप्पणी को लेकर विवाद और बढ़ गया और मामला हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया.
नस्लीय टिप्पणी की बात आई सामने
बताया यह भी जा रहा है कि मृतक बार-बार उस पर नस्लीय टिप्पणी करता रहा, जिसके चलते बात बढ़ती ही चली गई और आरोपी युवती ने गुस्से में आकर चाकू उठाकर मृतक पर हमला कर दिया. चाकू मृतक के सीने में दिल के पास लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद आरोपी युवती घबरा गई और उसे तुरंत जिम्स अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
तमाम पहलुओं पर पुलिस कर रही जांच
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले को हर एंगल से जांच रही है. टॉवल विवाद, आपसी रिश्तों में तनाव, शराब के नशे की स्थिति और कथित नस्लीय टिप्पणी इन सभी बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह टिप्पणी महज गुस्से में कही गई बात थी या लंबे समय से चले आ रहे आपसी तनाव का हिस्सा था.
इलाके में दहशत का माहौल
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी. फिलहाल इस सनसनीखेज हत्या से सोसायटी और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
टॉवल यूज करने से शुरू हुई लड़ाई… फिर ऐसा क्या हुआ जो प्रेमिका ने कोरियन बॉयफ्रेंड का कत्ल कर दिया?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)
.webp)





