Nation- पहले रेप किया, अब फर्जी ID बनाकर डाल रहा लड़की के गंदे पोस्ट… पुलिस ने नहीं लिया एक्शन- #NA

अपराध करने वालों को पुलिस और कोर्ट से अब किसी तरह का डर नहीं लग रहा है. कुछ इसी तरह का मामला गाजीपुर के भांवरकोल थाना से आया है. जहां पीड़ित युवती ने पटना बिहार के रहने वाले मोहम्मद शमशाद के खिलाफ पहले ही पॉक्सो एक्ट में 2018 में मुकदमा दर्ज करवा करवाया था. वह मामला फिलहाल विचाराधीन है. बावजूद इसके आरोपी अब पीड़ित युवती का फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है.पीड़ित युवती ने एक बार फिर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है.
मामला भांवरकोल थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां की रहने वाली एक किशोरी के साथ साल 2018 में पटना बिहार के रहने वाले मोहम्मद शमशाद ने दुष्कर्म किया था. इसके संबंध में गाजीपुर के न्यायालय विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट में मुकदमा चल रहा है. लेकिन इसके बावजूद मोहम्मद शमशाद के द्वारा पीड़िता को परेशान करने का काम किया जा रहा है. इतना ही नहीं पीड़िता के नाम से एक फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो जो किशोरी के साथ धोखे से बनाई थी उसे अपलोड कर बदनाम कर रहा है.
युवती की टूट जा रही शादी
शमशाद के द्वारा इस तरह का कृत्य किए जाने के कारण पीड़िता के परिवार के लोग उसकी शादी की बात कहीं भी चला रहे हैं, तो उसकी शादी टूट जा रही है. इसी को लेकर उसने जुलाई 2024 में 1090 महिला हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब उसने एक अन्य नाम से इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर दोबारा से आपत्तिजनक फोटो वीडियो अपलोड कर वायरल करना शुरू कर दिया. जिसके चलते पीड़िता की छवि समाज में और परिवार में खराब हो रही है.
पीड़िता ने बार-बार की शिकायत
इन्हीं सब मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को एक पत्र 13 अगस्त को दिया था. वहीं एक बार फिर से कार्रवाई न होने पर दोबारा शिकायत पत्र दिया. साथ ही इंस्टाग्राम से जुड़े हुए सभी पोस्ट के स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराए और युवक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की. पीड़िता के द्वारा पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के बाद निर्देश पर भांवरकोल पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शमशाद के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2000 के तहत धारा 67 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है.
पहले रेप किया, अब फर्जी ID बनाकर डाल रहा लड़की के गंदे पोस्ट… पुलिस ने नहीं लिया एक्शन
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)

