Nation: इंडोनेशिया में बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 300 के पार #INA

जकार्ता, 29 नवंबर (.)। इंडोनेशिया में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की वजह से 303 लोग मारे गए हैं। सुमात्रा के तीन प्रांतों में अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा में 279 लोग लापता हैं। देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बीएनपीबी चीफ सुहार्यंतो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उत्तरी सुमात्रा में सबसे ज्यादा 166 लोगों की मौत हुई और 143 लोगों का अभी भी पता नहीं चला है। पश्चिम सुमात्रा में 90 लोगों की मौत की पुष्टि हुई और 85 लोग लापता हैं, जबकि आचेह में 47 मौतें दर्ज की गईं और 51 लोग लापता हैं।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि सुहार्यंतो ने तीनों प्रांतों में तैनात बीएनपीबी यूनिट्स के साथ एक बैठक की, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि जैसे ही उन इलाकों में मौसम बेहतर होने लगे, ऑपरेशन तेज कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि एजेंसी तीन जरूरी कामों को प्राथमिकता दे रही है: जो लोग अभी भी लापता हैं उनके लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना, बाधित कम्युनिकेशन एक्सेस को ठीक करना, और प्रभावित निवासियों तक लॉजिस्टिक्स की तेजी से डिलीवरी सुनिश्चित करना।

इस बीच, स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि दक्षिणी थाईलैंड में भयंकर बाढ़ से मरने वालों की संख्या भी 150 के करीब है, क्योंकि पानी का लेवल कम होने लगा है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, सरकारी प्रवक्ता सिरिपोंग अंगकासाकुलकियात ने कहा कि आठ दक्षिणी प्रांतों में जान-माल की हानि का पता चला है, सोंगखला में सबसे ज्यादा 110 लोगों की मौत हो गई है।

डिजास्टर प्रिवेंशन एंड मिटिगेशन डिपार्टमेंट (आपदा निवारण और न्यूनीकरण विभाग) के अनुसार, दक्षिणी इलाके में आई बड़ी बाढ़ का असर 35.4 लाख लोगों पर पड़ा है, हालांकि कई इलाकों में पानी का स्तर कम हो गया है।

सबसे ज्यादा नुकसान हाट याई शहर को पहुंचा है। इस हफ्ते की शुरुआत में तेज मॉनसून के दौरान सबसे ज्यादा बारिश हुई, जिसके बाद सरकार ने सोंगखला प्रांत में इमरजेंसी की घोषणा कर दी ताकि लोगों को निकालने और बचाव के कामों को आसान बनाया जा सके।

–.

केआर/

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

इंडोनेशिया में बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 300 के पार




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button