Nation- पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव की पत्नी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, मचा बवाल- #NA

तेजस्वी यादव और राजबल्लभ यादव.
नवादा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता राजबल्लभ यादव ने रविवार को एक जनसभा के दौरान राष्ट्रीय जनता दल नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर व्यक्तिगत हमला बोला और उनकी पत्नी को लेकर आपत्तिनजक टिप्पणी की है, जिससे सियासी बवाल मच गया है. आरजेडी ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. जेल से बाहर आने के बाद यह राजबल्लभ यादव का पहला बड़ा सार्वजनिक संबोधन था.
सभा में बोलते हुए राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव की शादी को लेकर विवादित टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव वोट लेने के लिए जाति की बात करते हैं, लेकिन शादी किसी और जाति में कर ली. अगर यादव समाज की किसी बेटी से शादी करते तो उसका भला होता. क्या जरूरत थी हरियाणा-पंजाब से लाने की, कोई जर्सी गाय ले आए हैं.
राजबल्लभ यादव के खिलाफ राजद का प्रदर्शन
इस बयान के बाद राजद कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई. राजबल्लभ यादव के बयान के विरोध में नवादा में राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया. राजद की जिला अध्यक्ष रेनू सिंह ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं. उनकी पत्नी विभा देवी 2020 में आरजेडी के टिकट पर नवादा से विधायक चुनी गई थीं.
पीएम की सभा में दिखीं थी राजबल्लभ की पत्नी
हालांकि, हाल ही में गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में विभा देवी बीजेपी मंच पर दिखाई दी थीं, जिसके बाद से उनके सत्तारूढ़ दल के करीब जाने की अटकलें तेज हो गई हैं.
इस पूरे विवाद के बीच नवादा की राजनीति में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है. हाल ही में जदयू के पूर्व विधायक कौशल यादव राजद में शामिल हुए हैं.
यादव समाज में अपनी गहरी पकड़ के लिए जाने जाते हैं. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राजबल्लभ यादव और उनकी पत्नी के रुख से नवादा की सियासत में बदलाव देखने को मिल रहा है और अब राजबल्लभ यादव के बयान से यह साफ हो गया है कि उनकी राजद से ठन गई है.
पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव की पत्नी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, मचा बवाल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)

.webp)

