Nation- मुंबई: बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में गिरी चार साल की दिव्यांग बच्ची, मौत- #NA

मुंबई: बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में गिरी चार साल की दिव्यांग बच्ची, मौत

महाराष्ट्र पुलिस (फाइल फोटो)

मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है. यहां एक 4 साल की एक मासूम बच्ची की बाथरूम में रखी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई. मृतक बच्ची की पहचान आकृति यादव के रूप में की गई है. यह घटना गोरेगांव के राजीव गांधी नगर इलाके की है. जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची शारीरिक रूप से दिव्यांग थी. वह न तो चल सकती थी , और न ही बोल पाती थी.

मृतक बच्ची अपने माता-पिता, दो भाई-बहनों और रिश्तेदारों के साथ राजीव गांधी नगर में एक संयुक्त परिवार में रहती थी. उसके माता-पिता दिहाड़ी मज़दूरी करते हैं. मृतक बच्ची बचपन से ही मिर्गी की बीमारी से जूझ रही थी और चेंबूर के एक न्यूरोलॉजिस्ट से उसका इलाज भी चल रहा था.

सुबह मां ने बच्ची को बाथरूम में बाल्टी के अंदर पड़ा पाया

पुलिस के मुताबिक, पिछले हफ्ते परिवार के घर पर धार्मिक कार्यक्रम हुआ था, जिसकी वजह से घर में कई रिश्तेदार और मेहमान मौजूद थे. उस दिन सभी लोग देर रात तक जागे रहे. बच्ची अपने माता-पिता के साथ सोई हुई थी. सुबह जब मां उठी तो उसने बच्ची को बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी के अंदर पड़ा पाया. बच्ची का सिर ऊपर की तरफ और पैर बाल्टी के अंदर थे.

पुलिस ने बच्ची के पिता और परिजनों के बयान दर्ज किए

इसके बाद परिजन तुरंत बच्ची को एम.वी. देसाई अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलते ही दिंडोशी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने बच्ची के पिता और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एडीआर (Accidental Death Report) दर्ज किया है. पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया.

(इनपुट: शुभम पाण्डेय)

ये भी पढ़ें:मैं बच जाता, लेकिन, महाराष्ट्र में कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, मरने से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

मुंबई: बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में गिरी चार साल की दिव्यांग बच्ची, मौत

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button