Nation- गांधी के ग्राम स्वराज का सपना होगा पूरा… नीतीश कुमार सरकार की नई पहल- #NA

सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को पूरा करने की नई पहल की है. भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने सरकार की कार्ययोजनाओं का विस्तार से जानकारी शेयर की है. उन्होंने कहा कि फिलहाल 2600 भवन बनाने की योजना है, जिनमें 2 हजार भवनों पर काम शुरू हो गया है. बचे हुए 400 भवनों का टेंडर प्रक्रिया के अधीन है.
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एक ही छत के नीचे सारे सरकारी कामों में आसानी होगी. ये भवन मुखिया के बैठने के साथ-साथ पंचायत के लोगों के लिए भी होंगे. उन्होंने बताया कि यह पंचायत सरकार भवन पंचायत स्तर पर सचिवालय का काम करेगा. पंचायत सरकार भवन ग्रामीण क्षेत्र में विकास को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की नई पहल
आपको बता दें कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई पहल की है. इसी क्रम में प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनाने की परिकल्पना है. वर्तमान में 2 हजार 600 पंचायतों में इसका निर्माण भवन निर्माण विभाग के स्तर से शुरू किया गया है. विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 1187 और सामान्य क्षेत्रों में 1488 नए पंचायत सरकार भवन बनाए जा रहे हैं.
ऐसा होगा पंचायत सरकार भवन का स्वरूप
पंचायत सरकार भवन दो मंजिला होगा. बाढ़ आपदा के समय इन भवनों के माध्यम से पंचायतों को अपने कार्य संचालन में जन सामान्य के प्रति उत्तरदायी बनाने और क्रियाकलापों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सुविधा होगी. इन पंचायत सरकार भवनों का क्षेत्रफल सामान्य क्षेत्र के लिए 7202 वर्गफीट और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 9538 वर्गफीट है.
इस भवन में निर्वाचित प्रतिनिधियों और पंचायत स्तर के कर्मियों के लिए स्थान, ग्राम कचहरी के न्यायालय कक्ष, अभिलेखों के संरक्षण के लिए स्थान, स्टोर, पंचायत/स्थायी समितियों की बैठकों के लिए हॉल, नागरिकों के लिए स्वागत कक्ष, महत्वपूर्ण कर्मियों के आवासीय खण्ड, सेवा केंद्र, डाकघर समेत कई अन्य सुविधाएं भी रहेंगी.
गांधी के ग्राम स्वराज का सपना होगा पूरा… नीतीश कुमार सरकार की नई पहल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)
.webp)

.webp)



