Nation: जठर शुद्धि रस, पेट की हर समस्या का प्राकृतिक इलाज #INA

नई दिल्ली, 9 नवंबर (.)। आयुर्वेद के खजाने में हर रोग का हल छिपा है, खासकर पेट की समस्या जिससे लगभग हर कोई कभी न कभी परेशान रहता है। ऐसे में जठर शुद्धि रस एक बढ़िया आयुर्वेदिक उपाय है, जो पेट, आंत और जठराग्नि की सफाई और मजबूती के लिए बनाया गया है। यह सौ प्रतिशत आयुर्वेदिक पाचन और डिटॉक्स टॉनिक माना जाता है, जो शरीर को अंदर से साफ करता है और पाचन को दुरुस्त रखता है।

इसमें मौजूद रेड एलोवेरा, हरड़, आंवला, सौंफ, धनिया, अजवाइन और पुनर्नवा जैसी प्राकृतिक जड़ी-बूटियां मिलकर पेट की गहराई तक सफाई करती हैं। सभी औषधियां पेट में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, गैस, एसिडिटी, कब्ज और भारीपन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन बेहतर होता है, भूख सही लगती है और शरीर में हलकापन महसूस होता है।

जो लोग बार-बार पेट फूलने, गैस या कब्ज की समस्या से जूझते हैं, उनके लिए यह टॉनिक बेहद फायदेमंद है। यह पेट में मौजूद वात, पित्त और कफ का संतुलन बनाकर रखता है, जिससे शरीर के अन्य अंगों पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही यह जठराग्नि (पाचन अग्नि) को मजबूत करता है, जिससे भोजन अच्छे से पचता है और ऊर्जा बढ़ती है।

वैज्ञानिक नजरिए से भी देखा जाए तो इसमें मौजूद हर्ब्स शरीर में डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करते हैं और पाचन एंजाइम्स के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। हरड़ और आंवला जैसे तत्वों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन को कम करने और लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

सेवन विधि भी काफी आसान है। गर्मी के मौसम में इसे ठंडे पानी के साथ और सर्दियों में गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए। आमतौर पर 10 से 20 मिलीलीटर की मात्रा भोजन के बाद ली जाती है। अगर समस्या ज्यादा पुरानी है तो आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होता है।

इसका कुछ ही दिनों में असर दिखना शुरू हो जाता है। पहले तीन से पांच दिनों में पेट हल्का महसूस होता है, गैस और भारीपन घटता है और चेहरा साफ और चमकदार दिखने लगता है। नियमित सेवन से न सिर्फ पाचन सुधरता है बल्कि शरीर में स्फूर्ति भी बढ़ती है।

–.

पीआईएम/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

जठर शुद्धि रस, पेट की हर समस्या का प्राकृतिक इलाज




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button