Nation: महिलाओं को गाजियाबाद पुलिस का न्यू ईयर गिफ्ट, सुरक्षित घर पहुंचाएगी डायल – 112 – INA NEWS

महिलाओं को गाजियाबाद पुलिस का न्यू ईयर गिफ्ट, सुरक्षित घर पहुंचाएगी डायल - 112

Ghaziabad News :
नए साल के मौके पर गाजियाबाद पुलिस ने महिलाओं को अनोखा तोहफा देने की योजना बनाई है। यह योजना महिला की सुविधा और सुरक्षा, दोनों का ध्यान रखते हुए बनाई गई है। न्यू ईयर ईव पर किसी महिला को यदि अपने कार्य स्थल या फिर कार्यक्रम स्थल से अ‌केले घर जाना है तो डायल – 112 पर कॉल करके मदद ली जा सकेगी। पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र ने बताया कि न्यू ईयर ईव पर अकेली महिलाओं को कार्य स्थल या कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित घर तक पहुंचाने के डायल – 112 की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

पुलिस पर छोड़े महिलाएं सुरक्षा की चिंता

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि नए साल के मौके पर अकेले जाने वाली महिला अपनी सुरक्षा की चिंता डायल-112 पर कॉल करके पुलिस ने छोड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं और युवतियां घर जाने के लिए देर होने पर पुलिस की मदद अवश्य लें। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। कोई भी महिला चाहें वह आफिस में काम करके घर जाना चाहती हो या नए साल के किसी कार्यक्रम में गई हों, जरूरत पड़ने पर पीआरपी की सेवा ले सकती हैं।

सुरक्षा को लेकर मुस्तैद है गाजियाबाद पुलिस

गाजियाबाद पुलिस ने नए साल के मौके पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। लोग शराब पीकर वाहन न चलाएं, इसके लिए पुलिस 26 दिसंबर से चेकिंग अभियान शुरू कर चुकी है, जो 2 जनवरी तक लगातार चलेगा। इसलिए शराब पीकर वाहन चलाने की गलती कतई न करें। इसके अलावा पुलिस की परमिशन के बिना घर या किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई कार्यक्रम आयोजित करने की सख्त मनाही है। कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए कम से कम 48 घंटे पहले पुलिस को आवेदन देना होगा।

महिलाओं को गाजियाबाद पुलिस का न्यू ईयर गिफ्ट, सुरक्षित घर पहुंचाएगी डायल – 112

Nation: महिलाओं को गाजियाबाद पुलिस का न्यू ईयर गिफ्ट, सुरक्षित घर पहुंचाएगी डायल - 112 - INA NEWS Uttar Pradesh INA News
Nation: महिलाओं को गाजियाबाद पुलिस का न्यू ईयर गिफ्ट, सुरक्षित घर पहुंचाएगी डायल - 112 - INA NEWS Uttar Pradesh INA News

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on tricitytoday.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button