Nation- लखनऊ के गोमती में दिखेगा गुजरात के साबरमती जैसा नजारा, योगी सरकार करने जा रही ये काम- #NA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के किनारे बना रिवरफ्रंट आने वाले दिनों में और भी खूबसूरत होने वाला है. गुजरात के मशहूर साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर अब लखनऊ में भी एक शानदार पेडेस्ट्रियन ब्रिज बनने जा रहा है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) इस प्रोजेक्ट पर करीब 54 करोड़ रुपए खर्च करेगा. सबसे अच्छी बात ये है कि टेंडर प्रक्रिया पहले ही जारी हो चुकी है और अगले दो महीने में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.

अभी तक की सबसे बड़ी कमी होगी दूर

आज तक गोमती रिवरफ्रंट की सबसे बड़ी शिकायत यही थी कि नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाने का कोई सीधा रास्ता नहीं है. लोग एक साइड घूमकर ही वापस लौट जाते थे. अब यह नया ब्रिज दोनों किनारों को जोड़ेगा, जिससे पूरा रिवरफ्रंट एक साथ घूमा जा सकेगा.

कहां बनेगा ब्रिज?

ब्रिज के लिए LDA ने जगह का चयन कर लिया है. LDA के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि गोमती पर बनने वाला ब्रिज ADCP ऑफिस के पास में बनाया जाएगा. यह ब्रिज नदी के एक छोर को दूसरे से जोड़ेगा. ब्रिज की डिजाइन आकर्षक और अनूठा होगा, जिसमें लोगों के बैठने की भी व्यवस्था होगी.

सबसे मजेदार बात ये है कि ब्रिज पर खड़े होकर आप गोमती नदी में चलते क्रूज का शानदार नजारा ले सकेंगे. शाम ढलते ही लाइटिंग के साथ ये जगह सोशल मीडिया की नई हॉटस्पॉट बन जाएगी.

Gomti Riverfront

कब तक तैयार होगा?

एलडीए के अधिकारियों के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया दो महीने में पूरी हो जाएगी. उसके तुरंत बाद काम शुरू हो जाएगा. यानी 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक लखनऊ वासियों को ये नया तोहफा मिल सकता है. अब गोमती किनारे शाम की चाय और क्रूज का नजारा एक साथ देखने को मिलेगा. गोमती रिवरफ्रंट पर बनने वाले ब्रिज को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि लखनऊ सचमुच दिल से है, दिल तक है वाला शहर बनता जा रहा है.

सुंदर सैरगाह और हरियाली: रिवरफ्रंट में पैदल पथ और जॉगिंग ट्रैक हैं, जो हरियाली और फूलों से घिरे हुए हैं. यहां पर लोग सुबह और शाम की सैर करते हैं.

म्यूजिकल फाउंटेन: गोमती रिवरफ्रंट किनारे शाम के समय म्यूजिकल फाउंटेन शो एक प्रमुख आकर्षण है, जहां पानी, रोशनी और संगीत का मनमोहक प्रदर्शन होता है.

नौका विहार: गोमती रिवरफ्रंट पर आने वाले लोग नदी में नौका विहार का आनंद ले सकते हैं, जिससे उन्हें एक अलग दृष्टिकोण से रिवरफ्रंट का अनुभव करने का मौका मिलता है.

सांस्कृतिक कार्यक्रम: यहां एक ओपन-एयर एम्फीथिएटर है, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शन आयोजित होते हैं. बच्चों के खेलने के लिए मैदान भी है. रिवरफ्रंट के पास ही ‘चटोरी गली’ है, जहां आप विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड का लुफ्त उठा सकते हैं.

गोमती रिवर फ्रंट की वर्तमान स्थिति

गोमती रिवरफ्रंट सपा सरकार के समय बनाया गया था. इस परियोजना का उद्देश्य गोमती नदी की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाना और प्रदूषण को कम करना था. परियोजना के कुछ हिस्सों में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगने के कारण जांच चल रही है, लेकिन पार्क लोगों के लिए खुला रहता है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर एक पेडेस्ट्रियन ब्रिज बनाने जा रहा है.

हालांकि यहां घूमने आने वाले युवाओं को यहां पर बढ़ती बदहाली परेशान करती है. युवाओं ने बताया कि जब वह रात में यहां पर आते हैं तो अंधेरा छाया रहता है, जबकि पहले गोमती रिवरफ्रंट लाइट से जगमग रहता था. यहां पर सफाई भी नहीं होती, गंदगी रहती है. यही नहीं यहां पर कुर्सियां भी टूट चुकी हैं. फाउंटेंस भी लंबे वक्त से नहीं चल रहे हैं.

लखनऊ के गोमती में दिखेगा गुजरात के साबरमती जैसा नजारा, योगी सरकार करने जा रही ये काम

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button