Nation- Gorakhpur Crime News: लिव इन पार्टनर ने की थी प्रिया शेट्टी की हत्या, पत्नी और ससुर भी थे शामिल; 3 दिन पहले मिला था शव- #NA

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 30 जनवरी की सुबह मुंबई की 35 वर्षीय प्रिया शेट्टी की लाश मिली थी. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवती के लिव-इन पार्टनर ने ही की थी. आरोपी ने पत्नी और ससुर के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था. पुलिस जांच में पता चला की आरोपी का एक 14 साल का बेटा भी मृतका से है और दूसरी पत्नी के तीन बच्चे हैं. मृतका प्रिया शेट्टी शादी का दबाव बना रही थी और उससे छुटकारा पाने के लिए कातिल ने पत्नी के साथ मिलकर साजिश रची, लेकिन अब हत्याकांड से जुड़े तीनों कातिलों को जेल भेज दिया.

दरअसल, गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में 30 जनवरी को एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था. महिला के चेहरे को इस तरीके से कुचला गया था कि उसकी शिनाख्त ना हो पाए. महिला के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे नग्न अवस्था में मिली महिला की लाश के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पुलिस के लिए चैलेंज था कि पहले महिला की शिनाख्त की जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. घटना के खुलासे के लिए एसएसपी राजकरन नैय्यर ने घटना के खुलासे के लिए एसपी साउथ, एसपी नॉर्थ और एसपी क्राइम को लगाया गया. पुलिस टीम ने आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद इस नतीजे पर पहुंची की महिला की हत्या की गई है, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी .

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी पुलिस

पुलिस ने तीन दिन के अंदर सीसीटीवी फुटेज की मदद से ओरपी विजय कुमार साहनी को हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मृतिका के साथ उसकी मुलाकात मुंबई में हुई थी. दोनों लिव-इन में रह रहे थे, दोनों से एक 13 साल का बच्चा भी है. मृतका आरोपी विजय से शादी करना चाहती थी, लेकिन विजय ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और वर्ष 2014 में गोरखपुर के सहजनवां में एक महिला से शादी कर ली. मृतिका बार-बार विजय से पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी.

इसी बीच विजय ने मृतिका को ठिकाने लगाने के लिए योजना बनाई एक सुनियोजित योजना के तहत विजय ने अपने ससुर रामविलास सहानी पत्नी संध्या साहनी के साथ मिलकर मृतका प्रिया सेट्ठी को मुंबई से गोरखपुर बुलाया. पहले विजय ने मृतिका प्रिया शेट्टी के साथ शराब पी फिर उसे स्कूटी से बैठ कर एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी. शव की शिनाख्त ना हो पाए इसको लेकर उसके चेहरे को किसी भारी चीज से कूच दिया. विजय ने उसकी शरीर से कपड़े भी उतार का पूरी तरीके से नग्न कर दिया था ताकि उसकी पहचान न हो पाए.

ऑटो ड्राइवर ने की पुलिस की मदद

गोरखपुर पुलिस लाइन व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता कर एसपी साउथ ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने घटना का खुलसा किए. उन्होंने बताया कि यह एक ब्लाइंड केस था. पहले हम लोगों के लिए चैलेंज था कि महिला की शिनाख्त की जाए कि आखिरकार महिला कहां की रहने वाली है. घटना के बाद आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे देखे गए, उसके बाद सुराग लगा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें विजय कुमार साहनी, उसकी पत्नी संध्या और विजय का ससुर रामविलास सहानी शामिल हैं.

एसपी नॉर्थ ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी विजय अगले दिन सुबह मृतका के कपड़े नदी में फेंक दिए और नाई के पास जाकर बाल और दाढ़ी हटवाई ताकि पहचान न हो पाए. एसपी ने बताया कि इसमें केस के खुलासे में ऑटो चालक की भी अहम भूमिका रही. सीसीटीवी में पहचान करने के बाद जब उससे पूछताछ हुई तो, उसने ही बताया कि एक युवक और दो महिलाएं थीं.इससे आरोपियों की पहचान करने में आसानी हुई.

Gorakhpur Crime News: लिव इन पार्टनर ने की थी प्रिया शेट्टी की हत्या, पत्नी और ससुर भी थे शामिल; 3 दिन पहले मिला था शव


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button