Nation- दिल्ली में हाईटेक तरीके से प्रदूषण पर कसेगा शिकंजा, सरकार का IIT कानपुर संग AI आधारित सिस्टम पर विचार- #NA

दिल्ली सरकार AI के जरिए प्रदूषण से निपटेगी.
दिल्ली प्रदूषण से निपटने के लिए रेखा गुप्ता सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है. सरकार ने दावा किया है. वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक व्यापक, साल-भर चलने वाली रणनीति पर काम कर रही है. इसी दिशा में दिल्ली सरकार, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर के साथ सहयोग की संभावना तलाश रही है, ताकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित एयर क्वालिटी इंटेलिजेंस और डेटा के आधार पर प्रदूषण नियंत्रण के समाधानों को लागू किया जा सके.
बताया जा रहा है कि इस प्रस्तावित सहयोग को लेकर पर्यावरण विभाग द्वारा कार्ययोजना, संस्थागत ढांचे और क्रमवार क्रियान्वयन पर मंथन किया जा रहा है. इस पहल पर बताते हुए पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दिल्ली की प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई वैज्ञानिक और रणनीतिक हो. अब निर्णय रियल-टाइम डेटा, प्रदूषण स्रोतों की सटीक पहचान और मापनीय परिणामों के आधार पर लिए जाएंगे. साथ ही ऐसे सिस्टम विकसित किए जाएंगे जो निरंतर मॉनिटरिंग, विश्लेषण, पूर्वानुमान और कार्रवाई को दिशा दे सकें.
प्रदूषण से निपटने के लिए हर निर्णय डेटा-आधारित हो
मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आगे कहा कि प्रदूषण नियंत्रण कोई मौसमी अभियान नहीं हो सकता. दिल्ली को 365 दिनों का ऐसा एक्शन फ्रेमवर्क चाहिए जिसमें तकनीक, शासन और प्रवर्तन पूरी तरह समन्वित हों और हर निर्णय डेटा-आधारित हो. इस रणनीति का एक प्रमुख आधार डायनामिक सोर्स अपॉर्शनमेंट है, जिसके माध्यम से धूल, परिवहन, उद्योग, बायोमास जलाने और क्षेत्रीय कारकों से होने वाले प्रदूषण का वैज्ञानिक निर्धारण किया जाएगा. इससे एजेंसियां सामान्य प्रतिबंधों की बजाय सीधे प्रदूषण के मूल कारणों पर कार्रवाई कर सकेंगी.
मंत्री सिरसा ने कहा कि प्रस्तावित मॉडल में बहु-एजेंसी समन्वय पर भी विशेष जोर दिया गया है, ताकि नगर निगम, जिला प्रशासन, प्रवर्तन एजेंसियां और तकनीकी संस्थान एक साझा डेटा प्लेटफॉर्म पर काम करें, जहां जिम्मेदारियां स्पष्ट हों और जवाबदेही तय हो. उन्होंने कहा कि जब सभी एजेंसियां एक ही वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर काम करती हैं, तो कार्रवाई तेज, सटीक और प्रभावी होती है. हमारा लक्ष्य दिल्ली को फायरफाइटिंग से निकालकर वास्तविक रोकथाम की ओर ले जाना है.
4 मोर्चों पर काम कर रही सरकार
दिल्ली सरकार फिलहाल 4 प्रमुख मोर्चों पर काम कर रही है. इनमें व्हीकुलर एमिशन, धूल नियंत्रण, प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग और कचरा प्रबंधन पर एक साथ सख्त कार्रवाई कर रही है. निर्माण स्थलों पर कड़े डस्ट नॉर्म्स, मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, एंटी-स्मॉग गन्स और इलेक्ट्रिक पोल्स पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम के ज़रिये हवा में उड़ने वाले कणों को नियंत्रित किया जा रहा है. जिला मजिस्ट्रेट और डिविजनल कमिश्नर के नेतृत्व में सर्वे के माध्यम से प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सीलिंग और बंदी की कार्रवाई जारी है. वहीं, सभी लैंडफिल साइट्स पर बायो-माइनिंग के जरिये प्रतिदिन लगभग 35 मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का निपटान किया जा रहा है.
पिछले 24 घंटों में की गई नागरिक कार्रवाई
निर्माण एवं विध्वंस (C&D) स्थल
* 500 वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल वाले C&D साइट्स का भौतिक निरीक्षण: 250
* 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले C&D साइट्स का निरीक्षण: 92
सड़क धूल नियंत्रण उपाय
* मैकेनिकल स्वीपिंग: 6,291 किमी
* पानी का छिड़काव: 1,694 किमी
* एंटी-स्मॉग गन्स की संख्या: 405
* हटाया गया कचरा: 12,012 मीट्रिक टन
वाहन प्रदूषण नियंत्रण
* प्रदूषण संबंधी चालान: 7,023
यातायात प्रबंधन
* ईस्टर्न व वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से डायवर्ट किए गए गैर-गंतव्य ट्रक: 65
* जाम मुक्त किए गए ट्रैफिक बिंदु: 41
जन-शिकायत निवारण
* मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त व निस्तारित शिकायतें: 58
दिल्ली में हाईटेक तरीके से प्रदूषण पर कसेगा शिकंजा, सरकार का IIT कानपुर संग AI आधारित सिस्टम पर विचार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)
.webp)

.webp)
.webp)


