Nation- ग्रुप-डी एज लिमिट बढ़ी और सीड बिल… युवाओं-किसानों और व्यापारियों के लिए पंजाब सरकार के बड़े फैसले- #NA

फैसलों के बारे में जानकारी देते सरकार सरकार के मंत्री.
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को कई बड़े फैसले लिए हैं. कैबिनेट बैठक लिए गए फैसलों के बाद सरकार में वित्त मंत्री हरपाल चीमा और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि बैठक में जनता के जनहित में कई फैसले लिए गए हैं. ग्रुप-डी की सरकारी भर्तियों में उम्र सीमा को बढ़ाया गया है. अब ये उम्र सीमा 18 से 37 साल तक होगी. पहले ये उम्र सीमा 18 से 35 साल तक थी.
पंजाब वैट के चेयरमैन और मेंबर्स को पहले हाई कोर्ट के जजों के मुकाबले की सैलरी और बेनिफिट मिलते थे. अब उनकी सैलरी और बेनिफिट पंजाब सरकार के नियमों के मुताबिक होंगे. पंजाब के किसान संगठनों ने सरकार को बताया है कि उन्हें सब-स्टैंडर्ड के बीज सप्लाई होते हैं. इसी वजह से पंजाब सरकार एक नया एक्ट ‘द पंजाब सीड बिल 2025’ (अमेंडमेंट) लेकर आ रही है.
बीज सप्लाई करने वाली कंपनी और व्यापारियों के लिए सख्त कानून
मंत्रियों ने बताया कि पंजाब में बीज सप्लाई करने वाली कंपनी और व्यापारियों के लिए सख्त कानून लाया जा रहा है. ताकि नकली और घटिया बीज सप्लाई करने पर नकेल लगाई जा सके. पहली बार ऐसा अपराध करने पर 1 से 2 साल की सजा और 5 से 10 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान रहेगा. दोबारा ऐसा अपराध करने पर 2 से 3 साल की सजा और 10 से 50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा.
6 महीने से 1 साल की सजा, एक लाख से 5 लाख तक का जुर्माना
इतना ही नहीं अगर कोई डीलर या व्यक्ति नकली या घटिया बीज बेचता है तो उसे 6 महीने से लेकर 1 साल की सजा और एक लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा. दोबारा ऐसा करने पर 1 साल से 2 साल तक की कैद और 5 लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना होगा. अब कम पढ़े-लिखे किसान बीज को लेकर ठगी का शिकार नहीं होंगे.
ਇੰਡਸਟਰੀ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਅਹਿਮ ਫ਼ੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ, 1935 ਦੇ ਐਕਟ ਚ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਸੋਧ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇੰਡਸਟਰੀ ਸਥਾਪਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀਡ ਮਨੀ ਦਾ ਵਿਆਜ ਮੁਆਫ਼ ਕਰਕੇ ਵਪਾਰੀ ਵਰਗ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਦਿਤੀ ਗਈ ਹੈ। ₹97 ਕਰੋੜ ਦਾ ਵਿਆਜ 100% ਮੁਆਫ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਤੇ ₹11 ਕਰੋੜ ਦੀ ਰਿਕਵਰੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਹੋਣੀ ਹੈ
–@HarpalCheemaMLA
ਕੈਬਨਿਟ pic.twitter.com/IFn95uTz3d— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 25, 2025
₹97 करोड़ का ब्याज 100% माफ कर दिया गया
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया, उद्योग जगत के संबंध में एक अहम फैसला लिया गया है. इसमें 1935 के अधिनियम में पहली बार संशोधन किया गया है. उद्योग लगाने के लिए दी गई प्रारंभिक राशि पर ब्याज माफ कर दिया गया है, जिससे व्यापारी वर्ग को राहत मिली है. ₹97 करोड़ का ब्याज 100% माफ कर दिया गया है. सरकार ₹11 करोड़ की वसूली करने वाली है.
ग्रुप-डी एज लिमिट बढ़ी और सीड बिल… युवाओं-किसानों और व्यापारियों के लिए पंजाब सरकार के बड़े फैसले
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)
.webp)

.webp)

