Nation- गुरुग्राम: लव मैरिज के 6 महीने बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड, घर पर फंदे से लटका मिला शव, देखते ही पत्नी की निकली चीख- #NA

20 लाख सालाना पैकेज था शुभम का.
हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां 28 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दे दी. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. मृतक का नाम शुभम मीणा था. उनकी 6 महीने पहले ही दिल्ली की रहने वाली एक युवती से लव मैरिज हुई थी.
शुभम भोंडसी स्थित नयागांव इलाके में माता कॉलोनी के पास रहते थे. मूल रूप से वो राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे. जानकारी के मुताबिक, शुभम एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में 20 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करते थे. घटनास्थल पर किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. हालांकि, शुरुआती जांच में सामने आया है कि शुभम पिछले कुछ महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे. उनका इलाज भी चल रहा था. ऐसे में लोगों के मन में बस यही सवाल है कि आखिर शुभम ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया?
पुलिस जांच में सामने आया कि शुभम ने इसी साल मई महीने में दिल्ली की युवती से प्रेम विवाह किया था. उनकी पत्नी भी एक एमएनसी में कार्यरत हैं और उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं. वर्क फ्रॉम होम के चलते वो अधिकतर समय घर से ही काम कर रहे थे.
लाश देख पत्नी की निकली चीख
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर के वक्त शुभम अपनी पत्नी के साथ घर में थे. पत्नी अपने कामों में व्यस्त थी. शुभम पत्नी के सामने ही कमरे से कहीं बाहर निकले. फिर वापस नहीं लौटे. काफी देर हो गई तो पत्नी उन्हें तलाशने लगी. फिर सेकंड फ्लोर पर देखा तो पत्नी की चीख निकल गई. वहां शुभम ने खिड़की के सहारे फांसी का फंदा बनाया था. वो उसमें लटके थे.
डिप्रेशन की दवाईयां ले रहे थे
एक जांच अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच पता चला है कि शुभम पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान (डिप्रेशन) चल रहे थे. उनका इलाज चल रहा था. वह नियमित रूप से दवाइयां भी ले रहे थे. जांच में यह बात भी सामने आई है कि शुभम पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे. हालांकि, पुलिस ने पुष्टि नहीं की. पुलिस ने परिजनों और पत्नी के बयान दर्ज किए हैं. पुलिस का कहना है कि शुभम के मोबाइल फोन की भी जांच कराई जाएगी.
गुरुग्राम: लव मैरिज के 6 महीने बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड, घर पर फंदे से लटका मिला शव, देखते ही पत्नी की निकली चीख
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)
.webp)

.webp)



