Nation: Haryana Accident: गुरुग्राम में NH एक्जिट 9 पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार थार, 5 लोगों की मौत, एक घायल #INA

Haryana Accident: हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया. जहां राजीव चौक के पास नेशनल हाइवे एक्जिट 9 पर एक महिंद्रा थार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. ये हादसा शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि अलीगढ़ नंबर की महिंद्रा थार में कुल छह युवक सवार थे. हादसे में पांच की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डिवाइडर से टकराने के बाद तीन बार पलटी गाड़ी

बताया जा रहा है महिंद्रा थाम में तीन लड़कियां और तीन लड़के सवार थे. सभी अलीगढ़ से किसी काम के सिलसिले में गुरुग्राम आए थे. लेकिन राजीव चौक की ओर राजमार्ग से उतरते समय, तेज रफ़्तार थार नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से ज़ोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर के थार कई बार पलटी.

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत गाड़ी में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी थी. लेकिन एक युवक गंभीर रूप से घायल था, जिले अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में थार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस के मुताबिक, यह घटना दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के निकास द्वार 9 पर हुई, जब तेज़ रफ़्तार गाड़ी का चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी सीधे डिवाइडर से टकरा गई. पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं और दो पुरुषों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मृतकों की अभी नहीं हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, सभी छह यात्री उत्तर प्रदेश से गुरुग्राम किसी काम से आए थे. सूचना मिलने पर सेक्टर 40 थाने से एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और सभी छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “मृतकों और घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, जबकि थार का पंजीकरण नंबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है हम मामले की जांच कर रहे हैं.”

Haryana Accident: गुरुग्राम में NH एक्जिट 9 पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार थार, 5 लोगों की मौत, एक घायल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button