Nation: हरियाणा : भूकंप से हिला रोहतक, रिक्टर स्केल पर 3.3 रही तीव्रता #INA
.webp)
रोहतक, 17 जुलाई (.)। हरियाणा के रोहतक में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 3.3 थी और इसका केंद्र रोहतक में था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, 17 जुलाई को 12:46 बजे (भारतीय समयानुसार) हरियाणा के रोहतक में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र रोहतक में 28.88 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.76 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था और इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।
जानकारी के अनुसार, इस भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद घरों से लोग बाहर निकल आए।
इससे पहले, 11 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के जिलों में अचानक धरती हिलने लगी, जिससे लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकलकर खुले में आ गए थे।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। भूकंप के झटके शुक्रवार शाम 7:49 बजे महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गई। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। इससे पहले 10 जुलाई की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे। उसका भी केंद्र झज्जर ही था।
10 जुलाई को दिल्ली एनसीआर में दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था। स्थानीय लोगों ने बताया था कि भूकंप का पहला झटका ज्यादा तेज था।
हरियाणा के झज्जर जिले में बीते गुरुवार को सुबह 9.05 से 9.10 के बीच भूकंप के दो बार झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 और 3.0 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र झज्जर शहर से 10 किलोमीटर उत्तर में था, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे मापी गई।
–.
एफएम/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
हरियाणा : भूकंप से हिला रोहतक, रिक्टर स्केल पर 3.3 रही तीव्रता
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









.webp)

