Nation- हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सोमवीर मोटा US से भारत डिपोर्ट, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज- #NA

सोमबीर मोटा
हरियाणा का एक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सोमवीर मोटा अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत लाया जा रहा है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) के सहयोग से अमेरिका से वांछित भगोड़े सोमबीर मोट्टा की भारत वापसी सफलतापूर्वक सुनिश्चित की है.
सोमबीर मोटा हरियाणा पुलिस द्वारा हत्या और अवैध हथियारों के उपयोग से जुड़े मामलों में वांछित था. उसके खिलाफ 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं. सोमवीर को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा एसटीएफ की टीम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है.
भारत वापस लाने की प्रक्रिया पूरी
सीबीआई ने हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर 11 फरवरी 2025 को सोमबीर मोट्टा के खिलाफ INTERPOL के माध्यम से रेड नोटिस जारी करवाया था. इसके बाद सीबीआई ने वाशिंगटन स्थित एनसीबी (NCB Washington) के साथ समन्वय स्थापित कर आरोपी का पता लगाने और उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया पूरी की.
गैंगस्टर अनिल चिप्पी का भाई है सोमवीर
सोमवीर मोट्टा हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर अनिल चिप्पी का भाई है. दोनों रोहतक जिले के रहने वाले हैं. दोनों भाई लंबे समय तक हरियाणा और आसपास के इलाकों में अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे हैं. दोनों कई बार जेल भी जा चुके हैं.आज (बुधवार, 11 फरवरी) 11 बजे STF इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें इस पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी जाएगी. सोमबीर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और लूट जैसे गंभीर अपराधों के 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. वो लंबे समय से फरार चल रहा था और विदेश में बैठकर अपने नेटवर्क के जरिए गैंग ऑपरेट कर रहा था.
इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस
इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस विश्वभर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को प्रसारित किया जाता है, ताकि वांछित अपराधियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके. भारत में सीबीआई, इंटरपोल की राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (NCB) के रूप में कार्य करती है और भारतपोल (BHARATPOL) प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करती है.
150 से अधिक वांछित भारत लाए जा चुके
पिछले कुछ सालों में इंटरपोल चैनलों के माध्यम से समन्वय करते हुए 150 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया जा चुका है. इसी साल जनवरी में हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वांछित गैंगस्टर अमन कुमार उर्फ अमन भैंसवाल को अमेरिका से प्रत्यर्पित कराने में सफलता हासिल की थी.
हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सोमवीर मोटा US से भारत डिपोर्ट, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)




