Nation- महाराष्ट्र: विरार में 4 मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा…अब तक 14 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी- #NA

विरार में 4 मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा
महाराष्ट्र में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया. दिल दहला देने वाला ये हादसा राज्य के पालघर जिले के विरार में हुआ. यहां जिस चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहा उसका नाम रमाबाई अपार्टमेंट था. इमारत का एक हिस्से के ढह जाने से 14 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी. मृतकों में एक मां बेटी की जोड़ी भी शामिल है. एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है.
राहत और बचाव का काम जोर शोर से चल रहा है. दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है. अब तक कुल 17 लोगों का पता चला है. इमारत के मलबे में कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है. इमारत मंगलवार देर रात ढही. विरार के नारंगी फाटा स्थित रामू कंपाउंड स्थित स्वामी समर्थ नगर में रमाबाई अपार्टमेंट नामक चार मंजिला इमारत 2012 में बनाई गई थी. गर निगम ने इसे बेहद खतरनाक इमारत घोषित किया हुआ था.
इमारत के बिल्डर को हिरासत में लिया गया
इसके बाद भी इस इमारत में नागरिक रह रहे थे. हादसे के बाद वसई-विरार नगर निगम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इमारत के बिल्डर को हिरासत में ले लिया है. नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की दो टीमें मौके पर राहत कार्य कर रही हैं. पालघर जिले की कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने बताया कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे हो सकते हैं.
शुरुआत में मलबा हटाने का काम हाथों से काम हाथों से किया गया. ऐसा इसलिए क्योंकि जिस इलाके में ये इमारत थी वो बहुत ही तंग है, जिससे भारी मशीनें नहीं पहुंच पा रही थीं. हालांकि अब मलबे को हाटने में मशीनें लगी हैं. अब काम तेजी से किया जा रहा है. ये बात वसई-विरार नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर गिल्सन गोंसाल्वेस ने बताई.
गैरकानूनी थी इमारत
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की ओर से बताया गया कि जिस चॉल पर इमारत का हिस्सा गिरा, उसमें कोई नहीं था. आसपास की दूसरी चॉलें भी खाली करा दी गई हैं. वहां के लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए हैं. इमारत के गैरकानूनी होने की बात भी सामने आ रही है. वसई-विरार नगर निगम ने स्पष्ट किया कि इस इमारत को बनाने के लिए नगर निगम ने अनुमति नहीं ली गई थी.
ये भी पढ़ें:मनोज जरांगे को बड़ी राहत! मुंबई के आजाद मैदान में धरना को मिली सशर्त इजाजत
महाराष्ट्र: विरार में 4 मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा…अब तक 14 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)

