Nation- Heavy Rain Alert in UP: यूपी के कई जिलों में बादलों का डेरा, दिन में छाया अंधेरा, लखनऊ में स्कूल बंद… अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट- #NA

Heavy Rain Alert in UP: यूपी के कई जिलों में बादलों का डेरा, दिन में छाया अंधेरा, लखनऊ में स्कूल बंद... अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट

उत्तर प्रदेश कई जिलों में बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है. आसमानी आफत की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लखनऊ के सभी स्कूलों में आज छुट्टी की घोषणा कर दी है. डीएम विशाख जी अय्यर ने 1 से 12 क्लास तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को 14 अगस्त को बंद रखने का आदेश जारी किया है.

भारी बारिश की वजह से अभी उत्तर प्रदेश के 21 जिलों की 41 तहसीलों में बाढ़ आई हुई है. इससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगभग 1.86 लाख लोगो इससे प्रभावित हुए हैं. राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार बाढ़ की समस्या से जूझ रहे लोगों को मदद पहुंचाने के लिए 1100 से अधिक बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं.

यूपी में क्यों हो रही इतनी बारिश?

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कुछ इलाकों में हो रही लगातार बारिश के पीछे की वजह बताई है. अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके कारण मानसून ट्रफ का पूर्वी छोर दक्षिण की ओर खिसक गया है. यही कारण है कि आने वाले 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

यूपी के किन राज्यों में होगी भारी बारिश?

मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी भाग के बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हालांकि मौसम विभाग ने यह भी बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन से यानी 15 अगस्त से बारिश हल्की होती जाएगी.

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, मथुरा, वृंदावन समेत पश्चिमी यूपी के अधिकांश स्थानों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की है तथा कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली कड़कने के भी आसार हैं.

इसके अलावा पूर्वी यूपी यानी देवरिया, बलिया, मऊ, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, बाराबंकी, गोंडा समेत कई अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना जताई है. मानसून के इस सीजन में उत्तर प्रदेश में अभी तक करीब 500 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 8 फीसदी ज्यादा है.

Heavy Rain Alert in UP: यूपी के कई जिलों में बादलों का डेरा, दिन में छाया अंधेरा, लखनऊ में स्कूल बंद… अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button