Nation- चक्रवात दितवाह से तमिलनाडु में भारी बारिश, अब तक तीन की मौत… 24 घंटे में दिखेगा प्रचंड रूप- #NA

Cyclone Ditwah: चक्रवात दितवाह की वजह से उत्तरी तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि तूफान लगातार तमिलनाडु में समुद्र तट की तरफ बढ़ रहा है.

आईएमडी के अनुसार, चक्रवात दितवाह (Cyclone Ditwah) बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में, उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटरेखा के करीब स्थित है. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 6 घंटों के दौरान 7 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ रहा है और रविवार सुबह देर तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में ही है. वहीं उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों से चक्रवात के केंद्र की न्यूनतम दूरी लगभग 80 किमी से भी कम रह गई है.

Latest News 1280 720 (31)

यह चक्रवात (Cyclone) रविवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट के करीब पूर्व में केंद्रित था और लगभग उसी स्थान पर बना हुआ है. यह कुड्डालोर से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, कराईकल से 110 किलोमीटर उत्तरपूर्व, पुडुचेरी से 100 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, वेदारण्यम से 150 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व और चेन्नई से 170 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित माना जा रहा है.

24 घंटे में दिखेगा प्रचंड रूप

आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के समानांतर उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है. जिससे समुद्र से सटे इलाकों में इससे भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, चक्रवात के तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर टकराने से पहले ही सभी तैयारियां कर ली गई हैं.

Latest News 1280 720 (29)

वहीं जैसे-जैसे यह उत्तर की ओर बढ़ेगा, चक्रवात के दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर न्यूनतम 60 किलोमीटर और 30 नवंबर की शाम तक 30 किलोमीटर की दूरी पर रहने की उम्मीद है. चक्रवात की वजह से तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश हो ही है. वहीं कावेरी डेल्टा में, जहां रामनाथपुरम और नागपट्टिनम जिलों में गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है.

इन इलाकों में भारी बारिश

रामेश्वरम और नागपट्टिनम जैसे तटीय शहरों के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. वहीं अगले 24 घंटों में, कुड्डालोर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर और रानीपेट के साथ-साथ पुडुचेरी और कराईकल में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

Latest News 1280 720 (30)

तमिलनाडु के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बताया कि राज्य प्रशासन ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ समेत 28 राहत और बचाव टीमों को तैनात किया है. इसके अलावा अभी दूसरे राज्यों से 10 से ज्यादा दल आने की उम्मीद है. मंत्री ने कहा कि चक्रवात दितवाह की वजह से हो रही भारी बारिश से तीन लोगों की मौत हो गई है.

चक्रवात दितवाह से तमिलनाडु में भारी बारिश, अब तक तीन की मौत… 24 घंटे में दिखेगा प्रचंड रूप

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button