Nation: 'अंगोला को भी उपलब्ध कराई जा सकती हैं हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन', आखिर ऐसा क्यों बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू? #INA

President Murmu Angola Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंगोला की राजधानी लुआंडा में अपने अंगोला दौरे के दौरान राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस मुलाकात में उन्होंने भारत और अंगोला के बीच बढ़ते संबंधों की सराहना की और कहा कि अंगोला भारत की ऊर्जा सुरक्षा में एक अहम साझेदार रहा है. राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि भारत अंगोला के तेल और गैस का एक प्रमुख खरीदार है तथा भारतीय कंपनियां इन क्षेत्रों में दीर्घकालिक अनुबंध करने और ऑनशोर व ऑफशोर परियोजनाओं में निवेश करने की इच्छुक हैं.

अंगोला को भी दे सकते हैं वंदे भारत ट्रेन- राष्ट्रपति

मुर्मू ने यह भी कहा कि भारत पेट्रोलियम शोधन के क्षेत्र में अग्रणी देशों में से एक है और अंगोला में रिफाइनरी परियोजनाओं में भागीदारी करना चाहता है. ऊर्जा क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए, राष्ट्रपति मुर्मू ने तकनीकी सहयोग, ज्ञान साझा करने और औद्योगिक विकास के अवसरों पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारत की ‘वंदे भारत’ हाई-स्पीड ट्रेनें देश के रेल क्षेत्र में क्रांति ला रही हैं और ऐसी आधुनिक ट्रेनें अंगोला को भी उपलब्ध कराई जा सकती हैं.

राष्ट्रपति ने दोनों देशों के युवाओं के कौशल विकास पर विशेष जोर दिया और कहा कि भारत और अंगोला दोनों के पास युवा आबादी की बड़ी ताकत है. इसलिए आवश्यक है कि युवा पीढ़ी भविष्य के लिए आवश्यक तकनीकी और व्यावसायिक कौशल हासिल करे.

निवेश सययोग पर भी हुई चर्चा

वार्ता के दौरान ऊर्जा के अलावा रणनीतिक खनिजों, उभरती प्रौद्योगिकियों और निवेश सहयोग पर भी चर्चा हुई. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय कंपनियां अंगोला में दुर्लभ और महत्वपूर्ण खनिजों की खोज में भाग ले सकती हैं, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों, सेमीकंडक्टर तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा.

यह ऐतिहासिक यात्रा भारत और अंगोला के बीच राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है. इससे पहले, मई 2024 में अंगोला के राष्ट्रपति लौरेंको ने भारत का दौरा किया था, जिसके दौरान भारत ने अंगोला के रक्षा बलों के आधुनिकीकरण के लिए 200 मिलियन डॉलर की ऋण सहायता देने की घोषणा की थी.

दो देशों की यात्रा पर हैं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा 8 से 11 नवंबर तक अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा का हिस्सा है. अंगोला प्रवास के बाद वे 11 से 13 नवंबर तक बोत्सवाना जाएंगी, जहां उनका उद्देश्य व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा और लोगों के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत बनाना है.

यह भी पढ़ें: दो देशों की राजकीय यात्रा के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं अंगोला, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की

'अंगोला को भी उपलब्ध कराई जा सकती हैं हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन', आखिर ऐसा क्यों बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू?




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button