Nation- Hilsa Chunav Result 2025 Live Updates: हिलसा विधानसभा सीट पर JDU और RJD के बीच कांटे की टक्कर, परिणाम के रुझान जल्द- #NA

Hilsa Chunav Result 2025 Live Updates: हिलसा विधानसभा सीट पर JDU और RJD के बीच कांटे की टक्कर, परिणाम के रुझान जल्द

हिलसा विधानसभा सीट.

Hilsa Vidhan Chunav Result 2025 Live Updates:हिलसा विधानसभा सीट नालंदा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत महत्वपूर्ण सीट है. इस सीट पर राजद के अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव, जद (यू) से कृष्णमुरारी शरण और जनसुराज पार्टी से उमेश कुमार वर्मा सहित कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. 6 नवंबर को पहले चरण में हिलसा सीट पर मतदान हुआ. शुक्रवार को राज्य की 243 सीटों के साथ ही हिलसा सीट पर मतगणना हो रही है और कुछ देर में आरंभिक रुझान मिलने की संभावना है.

हिलसा विधानसभा सीट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में स्थित है. पिछले चुनाव 2020 जनता दल (यूनाइटेड) के कृष्णमुरारी शरण ने राजद के अत्रि मुनि को मात्र 12 वोट से हराकर यह सीट जीती थी.

जदयू और आरजेडी के बीच कांटे की टक्कर

इस बार फिर से जदयू ने अपने विधायक कृष्णमुरारी शरण और राजद ने अत्रि मुनि को चुनाव में उतारा है. दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है.

विधानसभा सीट के जातीय समीकरण के अनुसार इस सीट पर यादव और कुर्मी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में हैं और चुनाव परिणाम में अहम भूमिका निभाते रहे हैं. इसके अतिरिक्त करीब 10 से 12 फीसदी मुस्लिम समुदाय और बाकी अति पिछड़ा वर्ग और दलित समुदाय के लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती रही है.

जानें पिछले विधानसभा चुनावों के परिणाम

2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में, जद(यू) के कृष्णमुरारी शरण ने हिलसा सीट पर मामूली अंतर से जीत हासिल की, उन्हें 61,848 वोट (37.35%) मिले. उन्होंने राजद के अत्रि मुनि को हराया, जिन्हें 61,836 वोट (37.35%) मिले, जबकि लोजपा के कुमार सुमन सिंह 17,471 वोट (10.55%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे. बसपा के रामविलास पासवान 3,082 वोट (1.86%) के साथ चौथे स्थान पर रहे. 2020 में डाले गए वैध मतों की कुल संख्या 1,64,558 थी, जो कुल मतदाताओं का 54.45% थी.

2015 के बिहार विधानसभा चुनावों में, राजद के शक्ति सिंह यादव ने हिलसा सीट पर 26,076 वोट (17.44%) के अंतर से जीत हासिल की थी, उन्हें 72,347 वोट (48.39%) मिले थे, जबकि लोजपा की दीपिका कुमारी को 46,271 वोट (30.95%) मिले थे. सीपीआई (एमएल) एल के श्याम नारायण प्रसाद 5,415 वोट (3.62%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे. 2015 में यहां वैध मतों की संख्या 1,49,625 थी, जो योग्य मतदाताओं का 53.49% थी.

बिहार चुनाव परिणाम की अपडेट खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

Hilsa Chunav Result 2025 Live Updates: हिलसा विधानसभा सीट पर JDU और RJD के बीच कांटे की टक्कर, परिणाम के रुझान जल्द

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button