Nation: Honeymoon Murder Live Updates: राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सोनम ने ही कराई थी पति की हत्या, यहां जानें हर अपडेट #INA
.webp)
Meghalaya Honeymoon Murder Live Updates: मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ 22 मई को हनीमून मनाने मेघायल पहुंचे थे. लेकिन इसके अगले दिन यानी 23 मई को राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए. जानकारी के मुताबिक, राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोहरा में लापता हो गया. परिजनों ने जब उनको कॉल किया तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला, उसके बाद पुलिस ने दंपति की तलाश शुरू की. शुरुआत में पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद दंपति की वो स्कूटी तो मिल गई जिसे लेकर दोनों घूमने निकले थे, लेकिन दंपति का कभी कुछ सुराग नहीं मिला.
2 जून को मिला था राजा रघुवंशी का शव
सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 जून को पुलिस ने राजा रघुवंशी के शव को खोज निकाला. इसके लिए पुलिस ने ड्रोन की मदद ली. ड्रोन कैमरे में राजा रघुवंशी का शव एक खाई में पड़ा मिला. उसके बाद शव की पोस्टमार्टम कराई गई. जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि राजा रघुवंशी की हत्या की गई है. उसके बाद से ही सोनम को लेकर तमाम कयास लगाए जाने लगे.
शुरुआत में माना जा रहा था कि राजा रघुवंशी की हत्या बांग्लादेशी बदमाशों ने की होगी और वे सोनम को अगवा कर बांग्लादेश ले गए होंगे, लेकिन उसके बाद इस हत्याकांड में लगातार कई खुलासे होते गए. जिसमें वो सीसीटीवी फुटेज भी शामिल है, जब राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ होटल से सोहरा घूमने के लिए स्कूटी से जाते नजर आए. जब राजा स्कूटी में सामान रख रहे थे तब सोनम फोन पर किसी के बात कर रही थी और मैसेज भी कर रही थी. इसके बाद सोनम के लापता होने की गुत्थी और उलझ गई.
9 जून को सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर
इस घटना क्रम के दौरान सोनम से 9 जून को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इसके साथ ही पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक आरोपी की अभी तलाश की जा रही है. दरअसल, सोमन रविवार रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंची, जहां उनसे एक ढावे से अपने परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, इस दौरान उसने किसी से फोन मांगकर अपने परिवार को कॉल किया, वह काफी घबराई हुई थी. जैसे ही इस बात का पता चला कि सोनम गाजीपुर में है इंदौर पुलिस ने तुरंत गाजीपुर पुलिस संपर्क किया. उसके बाद सोनम ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.
ये भी पढ़ें: मेघालय में मिला था इंदौर के राजा रघुवंशी का शव, अब 17 दिनों बाद पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, 3 आरोपी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder: इंदौर के राजा रघुवंशी पर सबसे पहले किसने किया हमला? सामने आ गया मास्टरमाइंड का नाम
Honeymoon Murder Live Updates: राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सोनम ने ही कराई थी पति की हत्या, यहां जानें हर अपडेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)
.webp)




