Nation- गुरुग्राम में 63000000 का हनीट्रैप… ब्रेन स्ट्रोक-पैरालिसिस होने पर भी नहीं बख्शा, 4 साल तक कारोबारी को लूटती रही हसीना- #NA

AI जेनरेटेड इमेज.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी कहेंगे- ऐसा भी होता है क्या? मामला सेक्टर-54 स्थित गोल्फ कोर्स रोड की एक पॉश सोसाइटी का है. यहां रहने वाले कारोबारी को ‘हनीट्रैप’ के जाल में फंसाकर 5 सालों के भीतर 6 करोड़ 30 लाख रुपये की चपत लगा दी गई. आरोपी इतने बेरहम थे कि ब्रेन स्ट्रोक और पैरालिसिस होने के बाद भी उन्होंने पीड़ित को ब्लैकमेल करना जारी रखा.
यह सिलसिला साल 2020 में फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुआ. प्रियंका संगमा उर्फ किम नाम की एक महिला ने पीड़ित कारोबारी से दोस्ती की. खुद को दुबई की एमिरेट्स एयरलाइंस में एयरहोस्टेस बताया. विश्वास जीतने के लिए उसने विमानों के अंदर की अपनी कई तस्वीरें भी साझा कीं. धीरे-धीरे बातचीत वॉट्सऐप तक पहुंच गई.
तस्वीरों को मोर्फ कर बिछाया ब्लैकमेलिंग का जाल
पुलिस के अनुसार, ठगों ने पीड़ित को अपनी तस्वीरें भेजने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद डीपफेक और मोर्फिंग तकनीक का इस्तेमाल कर कारोबारी की साधारण तस्वीरों को अश्लील तस्वीरों और चैट्स के साथ जोड़ दिया गया. यहीं से ब्लैकमेलिंग का वह दौर शुरू हुआ जो जुलाई 2025 तक चलता रहा.
बीमारी में भी नहीं दिखाई दया
मानसिक प्रताड़ना के चलते कारोबारी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ और वे पैरालिसिस (लकवा) के शिकार हो गया. गंभीर बीमारी के बावजूद ठगों ने रहम नहीं दिखाया. वो अस्पताल के फर्जी बिल और भावनात्मक झूठी कहानियां सुनाकर लगातार मोटी रकम ऐंठते रहे. कारोबारी ने डर के मारे पहली बार 2021 में महज 5 हजार रुपये भेजे थे, जो समय के साथ करोड़ों में बदल गए.
सालों तक यूं वसूली गई रकम
साल 2021 में पायलट ट्रेनिंग के बहाने 32.38 लाख वसूले. फिर साल 2022 में पिता की मौत का बहाना बनाकर 47.15 लाख ऐंठे. साल 2023 में कैंसर सर्जरी और बच्चे के इलाज के नाम पर 1.26 करोड़ वसूले. इसके बाद 2024-25 में सबसे अधिक 4 करोड़ से ज्यादा की वसूली की गई.
पूरा परिवार बना ‘ब्लैकमेलर’
पीड़ित का आरोप है कि इस गिरोह में प्रियंका के साथ उसका पति, भाई और मां भी शामिल थे. डराने के लिए एक आरोपी ने खुद को शिलांग का एसडीएम बताया, तो प्रियंका के पति ने खुद को मेघालय के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बताकर पीड़ित को धमकाया. आरोपी बार-बार पीड़ित के ऑफिस और फेसबुक पेज पर अश्लील तस्वीरें चस्पा करने की धमकी देते थे.
पुलिस की कार्रवाई
सेक्टर-53 थाने में प्रियंका संगमा और उसके गिरोह के 4 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा.
गुरुग्राम में 63000000 का हनीट्रैप… ब्रेन स्ट्रोक-पैरालिसिस होने पर भी नहीं बख्शा, 4 साल तक कारोबारी को लूटती रही हसीना
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)


