Nation: 'न डरता हूं, न झुकूंगा', जान से मारने की धमकी मिलने पर रवि किशन ने दिया रिएक्शन, मां को लेकर कही ये बात #INA
Ravi Kishan .: भोजपुरी एक्टर और भारतीय जनता पार्टी से गोरखपुर के सांसद रवि किशन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार रवि किशन को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक्टर को जान से मारने की धमकी दी गई है. रवि किशन ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर इस धमकी मिलने की जानकारी दी है. जिसके बाद से ही एक्टर के फैंस उनके लिए चिंता जता रहे हैं. चलिए जानते हैं, धमकी में क्या कुछ कहा गया.
किसने दी रवि किशन को धमकी?
मिली जानकारी के मुताबिक रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फोन कर धमकी दी गई, जिसमें कहा गया कि ‘एक्टर यादवों के विरोध में बोलते हैं, उन्हें चार दिन में गोली मार दूंगा.’ रवि किशन के पीआरओ पवन दूबे ने 31 अक्टूबर की शाम एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया, जिसमें लिखा है कि आरोपित ने फोन पर न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि बार-बार रवि किशन को लेकर धार्मिक और जातिगत टिप्पणी करता रहा. धमकी देने वाले ने बताया कि वह बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव में रहता है. उसने अपना नाम अजय यादव बताया है. वहीं, शिवम द्विवेदी का कहना है कि जब उन्होंने यह कहा कि रवि किशन ने कभी भी किसी जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है तो आरोपी, सांसद और उन्हें गालियां देने लगा.
मुझे हाल ही में फ़ोन पर अपशब्द कहे गए, मेरी माता जी को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यहां तक कि मुझे जान से मारने की धमकियां दी गईं और प्रभु श्रीराम के प्रति अपमानजनक शब्द कहे गए। यह न केवल मेरे व्यक्तिगत सम्मान पर, बल्कि हमारी आस्था और भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों पर…
— Ravi Kishan (@ravikishann) October 31, 2025
रवि किशन ने पोस्ट में क्या कहा?
ये खबर सामने आने के बाद रवि किशन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा. एक्टर ने कहा- ‘मुझे हाल ही में फोन पर अपशब्द कहे गए, मेरी माता जी को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया/ यहां तक कि मुझे जान से मारने की धमकियां दी गई और प्रभु श्रीराम के प्रति अपमानजनक शब्द कहे गए. यह न केवल मेरे व्यक्तिगत सम्मान पर, बल्कि हमारी आस्था और भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों पर भी सीधा प्रहार है. मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि न मैं इन धमकियों से डरता हूं, न झुकूंगा. जनसेवा, राष्ट्रवाद और धर्म के पथ पर चलना मेरे लिए कोई राजनीतिक रणनीति नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है.’ वहीं, रामगढ़ थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें- The Taj Story X Review: ‘इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता’, ताज स्टोरी ने जमकर बटोरी दर्शकों की तारीफ
यह भी पढ़ें: कौन हैं सिमर भाटिया? जो ‘इक्कीस’ फिल्म में अगस्त्य नंदा संग करेंगी रोमांस, अक्षय कुमार से भी है कनेक्शन
'न डरता हूं, न झुकूंगा', जान से मारने की धमकी मिलने पर रवि किशन ने दिया रिएक्शन, मां को लेकर कही ये बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












