Nation- ‘मैं इस जाति का हूं’… कर्नाटक में जाति सर्वे में नेटवर्क ही गायब, पेड़ और टंकी पर चढ़ कर रहे फीड- #NA

'मैं इस जाति का हूं'... कर्नाटक में जाति सर्वे में नेटवर्क ही गायब, पेड़ और टंकी पर चढ़ कर रहे फीड

नेटवर्क की समस्या

कर्नाटक में राज्य सरकार की जाति जनगणना योजना नेटवर्क की समस्या से जूझ रही है. बीदर जिले के गांवों में सर्वेक्षण कर्मचारी मोबाइल सिग्नल पाने के लिए पेड़ों और पानी की टंकियों पर चढ़ रहे हैं. यह समस्या गांव के क्षेत्रों में ज्यादा देखी जा रही है, जहां नेटवर्क की कमी के कारण लोगों की दैनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है. यह सर्वेक्षण कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा कराया जा रहा है.

सर्वेक्षण के लिए मोबाइल नेटवर्क जरूरी है, लेकिन नेटवर्क की कमी के कारण जनगणना के लिए लगाए कर्मचारी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. राज्य के बीदर जिले की महाराष्ट्र सीमा पर मौजूद औरद, कमलनाहर, बसव कल्याण, हुलसूर तालुकों के कुछ गांवों और थांदों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के चलते चौकाने वाला मामला सामने आया. यहां सर्वेक्षण के दौरान कर्मचारी मोबाइल नेटवर्क पाने के लिए पेड़ों और पानी की टंकियों पर चढ़ गए.

सर्वेक्षण में हो रही नेटवर्क की समस्या

22 सितंबर से शुरू हुए इस शैक्षिक और आर्थिक सर्वेक्षण में शुरुआत में ही कई तकनीकी खामियां आ गईं. इससे नेटवर्क और प्रशिक्षण समेत कई तरह की उलझनें पैदा हो गईं, फिलहाल जनगणना शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन इन समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकला है. इसलिए बीदर जिले में सर्वेक्षण का काम तेजी से नहीं हो पा रहा है. अब तक जिले में सिर्फ 3,381 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है. जबकि यहां लगभग 3.69 लाख परिवारों का सर्वेक्षण किया जाना है.

प्रशासन के लिए चुनौती

इस क्षेत्र में जनगणना के लिए लगाए कर्मचारी लगातार समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जहां एक ओर नेटवर्क की समस्या है वहीं दूसरी ओर लोग अपनी जानकारी देने में घबरा रहे हैं. हालांकि, नेटवर्क की समस्या के कारण अभी तक जनगणना के काम में हो रही देरी जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई है.

‘मैं इस जाति का हूं’… कर्नाटक में जाति सर्वे में नेटवर्क ही गायब, पेड़ और टंकी पर चढ़ कर रहे फीड

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button