Nation- I Love मोहम्मद के ट्रेंड में कांग्रेस भी कूदी, लखनऊ में लगे आई लव CONSTITUTION के होर्डिंग्स- #NA

I Love मोहम्मद के ट्रेंड में कांग्रेस भी कूदी
आई लव मोहम्मद के ट्रेंड में कांग्रेस भी कूद गई है. इस होड़ में कांग्रेस की एंट्री आई लव कॉन्स्टिट्यूशन के साथ हुई है. लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर इसके होर्डिंग्स लगे हैं. पोस्टर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं की तस्वीर है. कांग्रेस नेता अब्दुल्ला शेरखान ने पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया है.
VIDEO | Uttar Pradesh: ‘I Love Constitution’ poster featuring Congress leader and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi put up outside Congress office in Lucknow.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/YKSjAETRZc
— Press Trust of India (@PTI_News) September 28, 2025
I LOVE MOHAMMAD विवाद के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह के कई ट्रेंड चलाए जा रहे हैं. इसके जवाब में I LOVE MAHADEV, I LOVE MAHAKAL, I LOVE RAM कैंपेन चले. उत्तराखंड, तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी इसके समर्थन में और विरोध में अभियान चलाए जा रहे हैं. 4 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कानपुर से शुरू हुआ यह विवाद देश के कई राज्यों में पहुंच गया.
UP से शुरू हुआ था विवाद…
दरअसल, कानपुर के रावतपुर में बारावफात के जुलूस के दौरान यह विवाद शुरू हुआ था. जुलूस के दौरान आई लव मोहम्मद का एक लाइट बोर्ड लगाया गया था, जिसे आमतौर पर ईद मिलाद-उन-नबी कहा जाता है, जो पैगंबर मुहम्मद के जन्म का प्रतीक है. इस पूरे विवाद पर मुस्लिम पक्ष का कहना है कि I love mohammad…ये उनकी आस्था है, अपराध नहीं. यूपी के उन्नाव में ‘सर तन से जुदा के नारे लगाए गए.
महाराष्ट्र, उत्तराखंड, तेलंगाना जैसे अन्य राज्यों में भी आई लव मोहम्मद के नारे लगाए गए. इसको लेकर प्रदर्शन किया. गुजरात से भी कई तस्वीर सामने आई. वहां भी इसको लेकर नारे लगाए गए. इस पूरे मामले में हिंदू पक्ष का कहना है कि बैनर लगाकर उकसाने की कोशिश की गई. स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसे ‘नई परंपरा’ बताकर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि यह सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश है.
I Love मोहम्मद के ट्रेंड में कांग्रेस भी कूदी, लखनऊ में लगे आई लव CONSTITUTION के होर्डिंग्स
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)





