Nation: सर्दियों में फटी एड़ियों से हैं परेशान? तो घर पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में मिलेगा छुटकारा #INA
.webp)
Cracked Heels In Winter: सर्दियां शुरू होते ही शरीर की त्वचा के साथ-साथ एड़ियों की त्वचा भी रूखी और खुरदरी होने लगती है. ठंडी हवाओं और नमी की कमी के कारण कई लोगों को फटी एड़ियों की समस्या परेशान करती है. खासकर जो लोग पानी में काम करते हैं या नंगे पैर चलते हैं, उन्हें यह दिक्कत ज़्यादा होती है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो फटी एड़ियां दर्द, खून निकलने या संक्रमण का कारण भी बन सकती हैं. ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे आपकी एड़ियों को फिर से मुलायम और खूबसूरत बना सकते हैं.
फटी एड़ियों के पीछे की वजह
एड़ियों की त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में मोटी होती है, इसलिए उसमें दरारें जल्दी पड़ती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं लंबे समय तक नंगे पैर रहना, हमेशा खुले फुटवियर पहनना, ठंडे पानी में अधिक देर तक पैर डुबोए रखना, मॉइस्चराइजर का नियमित उपयोग न करना, शरीर में नमी की कमी इन कारणों से एड़ियों की त्वचा सूखी, सख्त और खुरदरी हो जाती है, जिससे फटने और दर्द की समस्या बढ़ जाती है.
ग्लिसरीन-नींबू की रेमेडी
फटी एड़ियों को ठीक करने का यह सबसे पुराना और असरदार घरेलू उपाय है. एक बाउल में गुलाब जल, ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को रात में सोने से पहले एड़ियों पर लगाएं. चाहें तो पैरों की ऊपरी त्वचा पर भी अप्लाई कर सकते हैं. यह रेमेडी त्वचा की नमी बनाए रखती है और धीरे-धीरे दरारें भरने में मदद करती है.
बीजवैक्स बाम
मधुमक्खी का पीला मोम (बीजवैक्स) लें और हल्का गर्म करें. इसमें ग्लिसरीन, हल्दी पाउडर और नारियल तेल मिलाएं. ठंडा होने पर इसे किसी कंटेनर में स्टोर कर लें. यह बिल्कुल प्राकृतिक बाम की तरह काम करेगा. रात में इसे एड़ियों पर लगाकर मोजे पहन लें. कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा.
मुलायम एड़ियों के लिए नेचुरल पैक
अगर एड़ियों के साथ-साथ पंजों की त्वचा भी सख्त हो गई है तो यह पैक अपनाएं शहद, एलोवेरा जेल और पका हुआ केला मिलाकर एक पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को 20 मिनट तक पैरों पर लगाकर रखें. फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए क्लीन कर लें. यह पैक डेड स्किन हटाने और त्वचा को मुलायम व चमकदार बनाने में मदद करता है. हफ्ते में 2-3 बार इसे लगाने से असर दिखेगा.
डेड स्किन हटाना है जरूरी
किसी भी रेमेडी को अपनाने से पहले एड़ियों की डेड स्किन हटाएं. गर्म पानी में थोड़ा शैंपू, नमक और फिटकरी मिलाएं. पैर इसमें 15 मिनट तक डुबोएं और प्यूमिक स्टोन से स्क्रब करें. फिर मॉइस्चराइजर या तेल लगाएं. आप चाहें तो कॉफी, शहद, चीनी और नारियल तेल मिलाकर नेचुरल स्क्रब भी बना सकते हैं.
डेली केयर से पाएं सॉफ्ट एड़ियां
- खुले फुटवियर की बजाय बंद और सॉफ्ट जूते पहनें.
- रात में कैस्टर ऑयल या नारियल तेल लगाकर हल्की मसाज करें.
- नियमित रूप से एड़ियों को मॉइस्चराइज करते रहें.
- इससे न सिर्फ एड़ियां खूबसूरत दिखेंगी बल्कि मसाज से थकान और तनाव भी कम होगा.
यह भी पढ़ें: Roti Benefits: गेहूं, ज्वार या बाजरा, कौन से आटे की रोटी का सेवन करना होगा सबसे ज्यादा फायदेमंद? जानिए
सर्दियों में फटी एड़ियों से हैं परेशान? तो घर पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में मिलेगा छुटकारा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)




.webp)

