Nation: चीन में स्मार्ट गद्दे कर रहे बुजुर्गों की देखभाल, एआई से आई जीवन में बहार #INA
.webp)
बीजिंग, 25 जुलाई (.)। चीन में आए दिन कुछ न कुछ नयापन देखने में आता है। जाहिर है कि चीनी लोग नई तकनीकों का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं रहते। अब बुजुर्गों की देखभाल और सेवा करने के लिए भी स्मार्ट तकनीक का प्रयोग हो रहा है, जिसने चीन के बूढ़े नागरिकों के जीवन में बहार ला दी है।
थ्येनचिन शहर के हसी जिले में एक वृद्ध देखभाल केंद्र चीन में वृद्धावस्था के भविष्य की एक झलक पेश कर रहा है। जहां एआई को कम्यूनिटी संबंधित सेवाओं के साथ जोड़कर बुजुर्गों के जीवन को बेहतर बनाया जा रहा है। यह ऐसा केंद्र है, जिसमें तकनीक का इस्तेमाल कर बूढ़ों की दिनचर्या में मदद की जा रही है। साथ ही, उनके स्वास्थ्य पर भी तकनीक के ज़रिए नज़र रखी जाती है। इससे बुजुर्गों के जीवन की रंगत बदल रही है।
बताया जाता है उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचे लोगों की केयर स्मार्ट गद्दे और इंटेलिजेंट रोबोट करते हैं। चीनी बुजुर्ग इन गद्दों पर आराम करते हैं जो रियल टाइम में उनकी हृदय गति और श्वास की निगरानी करते हैं। जिससे उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का बहुत जल्द पता चल जाता है। कहा जा सकता है कि ये स्मार्ट गद्दे थ्येनचिन के इस केंद्र के देखभाल बिस्तरों में वृद्धजन हेल्थ मैनेजमेंट के संरक्षक बन गए हैं।
थ्येनचिन वृद्धजन उद्योग संघ के उपाध्यक्ष और केंद्र की अनुसंधान एवं विकास कंपनी के प्रमुख चान हंगपो के मुताबिक, डेटा संग्रह और विश्लेषण के माध्यम से, ये गद्दे हर बुजुर्ग व्यक्ति के हेल्थ रिकॉर्ड, स्वास्थ्य जोखिमों की सटीक भविष्यवाणी आदि के लिए एक वैज्ञानिक आधार प्रदान कर सकते हैं। जो कि तमाम लोगों के लिए काफ़ी राहत भरी खबर होगी।
ध्यान रहे कि, इस तरह वृद्धों की देखभाल सामाजिक ध्यान का केंद्र बनती जा रही है। साथ ही, चान हंगपो की टीम 10 वर्षों से भी अधिक समय से घर और कम्युनिटी आधारित वृद्धजन देखभाल अनुसंधान में लगी हुई है।
आंकड़ों पर नज़र डालें, तो साल 2024 के अंत तक, चीन की 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की आबादी 31 करोड़ से अधिक पहुंच गयी, जो देश की कुल जनसंख्या का 22 प्रतिशत है।
स्थानीय सरकार के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 के अंत तक, थ्येनचिन में 60 साल और उससे अधिक उम्र के 34 लाख बुजुर्ग थे। लेकिन चीन तकनीक का इस्तेमाल करने में अग्रणी है। विभिन्न नई तकनीकों के आगमन के साथ, बुजुर्गों की देखभाल के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं। जैसे कि स्मार्ट उपकरण और रियल टाइम डेटा नेटवर्किंग का उपयोग बहुत लोकप्रिय हो रहा है।
(साभार- अनिल पांडेय, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–.
एएस/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
चीन में स्मार्ट गद्दे कर रहे बुजुर्गों की देखभाल, एआई से आई जीवन में बहार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)



