Nation: IND vs ENG: ईशान किशन ने नहीं, चोटिल ऋषभ पंत की जगह CSK की इस खिलाड़ी को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका #INA
.webp)
IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन चोटिल हो गए थे. पंत पैर के अंगुठे में चोट की वजह से इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं. हालांकि उन्होंने दोबारा बैटिंग की और 54 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन पंत विकेटकीपिंग नहीं करेंगे. उनकी जगह चौथे टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करेंगे. पहले रिपोर्ट्स सामने आई कि पंत की जगह पांचवे टेस्ट मैच में ईशान किशन को जगह मिल सकती है, लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय स्क्वाड में पंत के रिप्लेसमेंट की जगह एन जगदीशन को चांस मिल सकता है.
एन जगदीशन का घरेलू क्रिकेट में रहा शानदार रिकॉर्ड
ईशान किशन चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं जो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. ईशान ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था. ऐसे में अब ऐसे में एन जगदीशन का टीम में शामिल होना तय माना जा रहा है. एन जगदीशन का अभी टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं हुआ है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने 52 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 3373 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं. इसके अलावा 64 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने कुल 2728 रन दर्ज हैं, जिसमें 9 शतक शामिल है. एन जगदीशन
जगदीशन IPL में खेल चुके हैं 13 मुकाबले
एन जगदीशन आईपीएल की सबसे सफल टीम में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हैं. इससे पहले वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल के 13 मैचों में कुल 162 रन बनाए हैं. उनके पास लंबी पारी खेलने की झमता है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक एन जगदीशन की काबिलियत को देखकर टीम इंडिया के सेलेक्टर्स उन्हें एक संभावित विकल्प के तौर पर देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत, तालियों से गूजा मैनचेस्टर स्टेडियम, गजब का था नजारा, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: हैरी ब्रूक ने पकड़ा गजब का कैच, इस तरह जोफ्रा ऑर्चर ने रवींद्र जडेजा को भेजा पवेलियन, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: क्या कभी टूट पाएगा मैनचेस्टर का ये रिकॉर्ड? भारत-इंग्लैंड मैच में सिर्फ जो रूट के पास है ये झमता
IND vs ENG: ईशान किशन ने नहीं, चोटिल ऋषभ पंत की जगह CSK की इस खिलाड़ी को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)


