Nation: IND vs ENG: केएल राहुल-पंत और सुंदर आउट, 82 रन पर भारत का गिरा 7वां विकेट, लॉर्ड्स टेस्ट में फंस गई है टीम इंडिया #INA

IND vs ENG 3rd Test Lords: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही लॉर्ड्स टेस्ट मैच बेहद की रोमांचक हो गया है. इंग्लैंड को टीम इंडिया ने जब दूसरी पारी में 192 रनों पर ही रोका तो ऐसा लगा कि भारत इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी, लेकिन सिर्फ 82 रन के स्कोर पर ही भारत ने 7 विकेट गंवा दिए. पांचवे दिन का खेल शुरू होते ही टीम इंडिया ने 3 बड़े विकेट जल्दी गंवा दिए. ऋषभ पंत, केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर पवेलियन लौट चुके हैं.

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन 58 पर ही भारत ने गंवा दिए थे 4 विकेट

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन के आखिरी सेशन में इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 192 रनों पर सिमट गई और भारत के सामने जीत के लिए 193 रनों का टारगेट रखा. जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट गंवा दिए. 

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल रहे फ्लॉप

टीम इंडिया ने 5 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवाया. यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही जोफ्रा आर्चर का शिकार बने. इसके बाद ब्रायडन कार्से ने करुण नायर को आउट किया. नायर सिर्फ 14 रन बनाए. कप्तान शुभमन गिल 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं आखिरी में नाइट वाचमैन के तौर बैटिंग करने आए आकाश दीप को बेन स्टोक्स ने आउट किया. आकाश दीप 1 रन बनाए. 

जोफ्रा ऑर्चर ने Rishabh Pant को किया क्लीन बोल्ड

लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवे दिन केएल राहुल (KL Rahul) के साथ ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने सिर्फ 9 रन के निजी स्कोर पर पंत को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद कुछ ही देर में कप्तान बेन स्टोक्स ने केएल राहुल को आउट को भारत को बड़ा झटका दिया. राहुल 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद जोफ्रा ऑर्चर ने वाशिंगटन सुंदर को अपनी की गेंद पर एक शानदार कैच लपक कर पवेलियन भेजा. सुंदर का खाता भी नहीं खुला. अब रवींद्र जडेजा और नीतीश रेड्डी से सभी को उम्मीदें हैं.

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG लॉर्ड्स टेस्ट के रोमांच के बीच ICC ने इस खिलाड़ी को दिया स्पेशल अवॉर्ड, WTC Final में मचाया था धमाल

यह भी पढ़ें:  Vaibhav Suryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, बल्ले के बाद अब गेंद से किया धमाका

 

IND vs ENG: केएल राहुल-पंत और सुंदर आउट, 82 रन पर भारत का गिरा 7वां विकेट, लॉर्ड्स टेस्ट में फंस गई है टीम इंडिया




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button