Nation: IND vs PAK: भारतीय स्पिनर्स के सामने FINAL में पाकिस्तान ने टेके घुटने, भारत को मिला इतने रनों का लक्ष्य #INA
.webp)
IND vs PAK: एशिया कप 2025 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम 146 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस तरह फाइनल मैच में भारत की स्पिन तिकड़ी के सामने पाकिस्तानी टीम बिखर गई और अब टीम इंडिया के सामने 147 रनों का लक्ष्य है.
146 रन पर ऑलआउट हुई पाकिस्तानी टीम
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी. उनका पहला विकेट 84 के स्कोर पर गिरा था, जब साहिबजादा फरहान 57(38) रन बनाकर आउट हुए. लेकिन, उसके बाद तो मानो पाकिस्तानी टीम ने हथियार डाल दिए और पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई.
सबसे बड़ी पारी फरहान की ही रही. उनके अलावा 2 ही बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर बना सके. फखर जमान 46(35) और सैम अयूब 14(11) रन बनाकर आउट हुए. इनके अलावा पाकिस्तान के 3 बल्लेबाज जीरो पर आउट हो गए. वहीं, कप्तान सलमान अली आगा 8, हुसैन तलत 1, मोहम्मद नवाज 6, हारिस रऊफ 6 रन पर आउट हुए. इस तरह पाकिस्तान की टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य खड़ा किया.
कुलदीप यादव ने फेंका कमाल का स्पेल
कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और अपनी फिरकी से पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. कुलदीप ने 4 ओवर के स्पेल में 30 रन खर्च करके 4 विकेट झटक लिए. गौर करने वाली बात ये है कि कुलदीप ने 3 विकेट एक ही ओवर में लिए, जिससे पाकिस्तान की टीम बिखर गई. आपको याद हो, 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच में भी कुलदीप ने कमाल की गेंदबाजी की थी और 4 विकेट झटके थे.
भारत के गेंदबाजों ने किया कमाल
भारत की गेंदबाजी की जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी. 84 पर पहला विकेट गिरा और फिर 146 पर ही टीम ऑलआउट हो गई. कुलदीप यादव के 4 विकेट के अलावा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह ने भी 2-2 विकेट झटके और पाकिस्तान को 146 रन पर समेट दिया.
IND vs PAK: भारतीय स्पिनर्स के सामने FINAL में पाकिस्तान ने टेके घुटने, भारत को मिला इतने रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)





