Nation: IND vs SA: बल्लेबाज या गेंदबाज, किसकी मदद करेगी रांची की पिच? जहां खेला जाएगा पहला वनडे मैच #INA
.webp)
IND vs SA 1st ODI Pitch Update: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाने वाला है. इसके लिए दोनों टीमें रांची पहुंच चुकी हैं और जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं. पहले मैच में जीत के साथ भारत सीरीज में बढ़त लेना चाहेगा, वहीं अफ्रीकी टीम भी इसी इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो आइए इस अहम मुकाबले से पहले बताते हैं कि रांची के जेएससीए स्टेडियम की पिच का बर्ताव कैसा रहने वाला है.
कैसी रहेगी रांची की पिच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा. रांची की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है. नई गेंद पर थोड़ी बहुत सीम मूवमेंट मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाती है. हालांकि, बीच के ओवर्स में स्पिनर्स मैच का रुख पलट सकते हैं. गेंद रुककर आती है, जिसकी वजह से स्ट्राइक रोटेशन ज़्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है.
वनडे क्रिकेट में पहली पारी का औसतन स्कोर 250 से 265 रन है. दूसरी पारी में ड्यू आने पर बल्लेबाज़ी और आसान हो जाती है. इस मैदान पर ज्यादातर टीम टारगेट का पीछा करना पसंद करती है, क्योंकि दूसरी पारी में ओस की भूमिका अहम हो जाती है.
रोहित-विराट पर होंगी सबकी नजरें
पहला वनडे मैच रविवार को रांची में खेला जाएगा. रांची में रविवार को बारिश की संभावना न के बराबर पर है, जिसका मतलब है कि पूरा मैच देखने को मिलेगा. हालांकि, आसमान पर बादल छाए रहेंगे. तापमान 24 डिग्री से 14 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. हवा 9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है.
IND vs SA Head . Head
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 94 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान 40 मुकाबले भारत ने जीते हैं, जबकि 51 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं. 3 मुकाबले बिना नतीजे के रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Ayush Mhatre Century: 8 चौके-8 छक्के, IPL 2026 से पहले आयुष म्हात्रे ने काटा बवाल, इतनी गेंदों में जड़ा शतक
IND vs SA: बल्लेबाज या गेंदबाज, किसकी मदद करेगी रांची की पिच? जहां खेला जाएगा पहला वनडे मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











