Nation: भारत-इंग्लैंड टेस्ट: ओली पोप का शतक, भारत के 471 के जवाब में इंग्लैंड ने 3 विकेट पर बनाए 209 रन #INA
लीड्स, 21 जून (.)। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन एक तरफ जहां विकेटों का पतझड़ देखने को मिला, वहीं रन भी खूब बरसे। भारत ने अपनी पारी के दौरान आखिरी 7 विकेट 41 रन के अंदर गंवाए और 471 रन तक पहुंची। वहीं, इसके जवाब में इंग्लैंड ने जोरदार शुरुआत की और दूसरे दिन की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम को पहला झटका 4 के स्कोर पर लगा जब जैक क्रॉलै 4 के स्कोर पर आउट हो गए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। इसके बाद बेन डकेट और ओली पोप ने दूसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की। डकेट भी बुमराह का शिकार बने। डकेट को 62 के स्कोर पर बुमराह ने बोल्ड किया।
ओली पोप ने बेहतरीन शतक लगाया है। वे 131 गेंद पर 13 चौके की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद हैं। जो रुट 28 रन बनाकर आउट हुए। पोप 100 और ब्रुक शून्य पर नाबाद हैं। तीनों विकेट जसप्रीत बुमराह को मिले।
भारतीय टीम की पहली पारी 471 रन पर समाप्त हुई। भारत ने अपने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 41 रन के अंदर खो दिए। निचले क्रम ने उपयोगी योगदान दिया होता तो टीम का स्कोर 550 से ऊपर जा सकता था।
भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 147 तो उप-कप्तान ऋषभ पंत ने 134 रन बनाए। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की पारी खेली थी।
–.
पीएके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
भारत-इंग्लैंड टेस्ट: ओली पोप का शतक, भारत के 471 के जवाब में इंग्लैंड ने 3 विकेट पर बनाए 209 रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)
.webp)

.webp)

