Nation: INDW vs SAW: भारत-श्रीलंका के बीच खेला जाएगा फाइनल मैच, खिताबी जीत के लिए रविवार को होगी भिड़ंत #INA
.webp)
INDW vs SAW: साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के साथ खेली जा रही ट्राई सीरीज में भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली. जहां, हरमनप्रीत कौर की कप्तान वाली भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होने वाला है. ये अहम मैच रविवार 11 मई को कोलंबो में खेला जाएगा. तो आइए आपको बताते हैं कि इस मैच को कब कहां और कितने बजे से देख सकते हैं.
कहां देख सकते हैं मुकाबला?
भारत बनाम श्रीलंका महिला ट्राई सीरीज का फाइनल मैच 11 मई को भारतीय समयानुसार 10:00 बजे से शुरू होगा. इस मैच को टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा. मगर, इस सीरीज के बाकी मैचों की तरह INDW vs SLW फाइनल मैच को आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
6 अंक लेकर फाइनल में पहुंचा भारत
श्रीलंका की मेजबानी में खेली जा रही ट्राई सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया. खेले गए 4 मैचों में से भारत ने 3 मैचों में जीत दर्ज की और 6 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रही. वहीं, 4 अंक के साथ श्रीलंका ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है और अब रविवार को दोनों टीमों के बीच एक हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम इस ट्राई सीरीज की विजेता होगी.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चरणानी, यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, तेजल हसबनिस, शुचि उपाध्याय.
श्रीलंका: चमारी अथापथु (कप्तान), कविशा दिलहारी, इनोशी प्रियदर्शनी, विशमी गुणरत्ने, हंसिमा करुणारत्ने, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, हर्षिता समाराविक्रमा, मनुडी नानायककारा, हासिनी परेरा, पिउमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, अनुष्का संजीवनी, रश्मिका सेववंडी, नीलाक्षिका सिल्वा, देवमी विहंगा.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: फैंस के लिए खुशखबरी, एक हफ्ते से पहले ही शुरू हो सकता है आईपीएल, सामने आई बड़ी वजह
INDW vs SAW: भारत-श्रीलंका के बीच खेला जाएगा फाइनल मैच, खिताबी जीत के लिए रविवार को होगी भिड़ंत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)

.webp)




