Nation- नशा इंसान को बना सकता है हैवान, नूंह का ये मर्डर केस हिला देगा दिमाग; एक बेटे की बर्बरता की कहानी- #NA

फाइल फोटो
नशा इंसान को इस हद तक अंधा कर देता है कि वह अपने ही खून का भी लिहाज नहीं करता. हरियाणा के नूंह में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नशेड़ी बेटे ने महज़ 20 रुपये न मिलने पर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी. यह घटना 19 जुलाई की रात जयसिंहपुरा गांव में हुई. मृतका की पहचान रजिया के रूप में हुई है, जिसकी गर्दन पर उसके बेटे जमशेद ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी जमशेद के दूसरे भाई रिजाउल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.
रिजाउल ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई की रात को उसके भाई जमशेद ने नशे के लिए मां से 20 रुपये मांगे थे. जब मां ने सुबह पैसे देने की बात कही, तो जमशेद गुस्से में आ गया और उसने कुल्हाड़ी से मां की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जमशेद मौके से फरार हो गया.
आरोपी की पारिवारिक स्थिति
जमशेद नशे का आदी था और इसी कारण उसकी पत्नी भी पिछले 5 साल से मायके में रह रही है, हालांकि उनका तलाक नहीं हुआ है. रिजाउल ने बताया कि चार महीने पहले उनके पिता मुबारिक की मौत हो चुकी है. परिवार मूल रूप से असम के चिरांग जिले का रहने वाला है और करीब 30 साल पहले हरियाणा आया था. वे जयसिंहपुरा में नहर किनारे पुलिया के पास झोपड़ी में रहते थे और कबाड़ का काम करते थे.
रिजाउल पलवल में कबाड़ी का काम करता है, जबकि एक छोटा भाई ड्राइवरी करता है. जमशेद कोई काम नहीं करता था और पूरी तरह नशे पर निर्भर था. उसकी मां और भाइयों की पत्नियां तालाब पर काम करती थीं.
नशे का आदी था
मां की हत्या से दुखी रिजाउल ने कहा, “जो मां का न हुआ, वो किसी का नहीं हो सकता.” उसने बताया कि नशे की वजह से जमशेद ने अपनी पहली पत्नी को भी घर से निकाल दिया था और अब माँ की हत्या कर दी. रिजाउल ने कहा कि ऐसा व्यक्ति किसी का नहीं हो सकता. पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है.
रिपोर्ट- अनिल मोहनिया
नशा इंसान को बना सकता है हैवान, नूंह का ये मर्डर केस हिला देगा दिमाग; एक बेटे की बर्बरता की कहानी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)

.webp)

