Nation- इकरा हसन को माफी मांगनी चाहिए, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने साधा निशाना, बोले- सांसद के परिवार से कई विवाद जुड़े- #NA

सांसद इकरा हसन और विधायक नंदकिशोर गुर्जर
उत्तर प्रदेश के कैराना से सांसद इकरा हसन के बयान के बाद बीजेपी के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने उन पर पलटवार किया था. अब गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इकरा हसन पर हमला बोला है. विधायक ने इकरा हसन पर मुस्लिम तुष्टिकरण और हिंदू विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया है.
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि इकरा हसन के परिवार से पहले भी कई विवादों से जुड़ा रहा है. इकरा का परिवार कैराना पलायन, गेस्ट हाउस कांड और मुजफ्फरनगर दंगों जैसी घटनाओं में भी चर्चा में रहा है. इकरा हसन का महिला होकर पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी और उनके परिवार की महिलाओं पर टिप्पणी करना शर्मनाक है. अपनी टिप्पणी को लेकर इकरा हसन को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.
योगी की पुलिस पर विधायक ने फिर बोला हमला
नंदकिशोर गुर्जर ने आगे कहा कि पूरा सनातनी समाज पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी के साथ है और कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. कोई उन्हें डरा धमका नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि वे जल्द ही स्वंय कैराना जाकर उनका समर्थन करेंगे. नंदकिशोर ने इस एक बार फिर सीएम योगी की पुलिस पर भी हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण पुलिस ने शुरुआत से ही ढीला रवैया अख्तियार किया हुआ है जो आज भी जारी है.
सनातनी समाज सड़कों पर उतरकर करेगा विरोण
विधायक ने मंदिर प्रकरण को लेकर इकरा हसन पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मंदिर प्रकरण में इकरा हसन के समर्थक शामिल हैं. इस बात का सभी को पता है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सनातनी समाज सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा.
क्या है पूरा मामला?
कैराना की सांसद इकरा हसन सहारनपुर के छापुर गांव में शिव मंदिर खंडित होने पर पहुंची थी. इस पूरे मामले को लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने इकरा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें गालियां भी दी थीं. इसी को लेकर सांसद इकरा हसन ने नाराजगी जताते हुए पूर्व सांसद पर हमला बोला था. इसके बाद प्रदीप चौधरी ने भी इकरा हसन पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है.
इकरा हसन को माफी मांगनी चाहिए, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने साधा निशाना, बोले- सांसद के परिवार से कई विवाद जुड़े
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)


.webp)
.webp)


