Nation: रेगिस्तान के बीचों-बीच बना है ये शानदार स्कूल, जहां फ्री में पढ़ते हैं बच्चे, बिना AC के होता है कूलिंग का एहसास #INA

Rajkumari Ratnavati Girls School: राजस्थान के रेगिस्तान में एक शानदार स्कूल बना हुआ है. इस स्कूल की इमारत किसी प्राइवेट स्कूल की बिल्डिंग से भी ज्यादा शानदार है. अब आप सोच रहे होंगे कि इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी किसी अमीर परिवार से आते होंगे जो यहां पढ़ाने के लिए मोटी फीस भरते होंगे. लेकिन ऐसा नहीं है. क्योंकि इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की फीस नहीं लगता, बल्कि उन्हें फ्री में ही शिक्षा दी जाती है. हम बात कर रहे हैं जैसलमेर जिले के रेगिस्तान में बने राजकुमारी रत्नावती बालिका स्कूल के बारे में. जो गर्मियों के दिनों में भी बिना एसी के ठंडा रहता है.

अपने अनोखे डिजायन के लिए जाना मशहूर है ये स्कूल

बता दें कि राजस्थान के रेगिस्तान में बने इस स्कूल में लड़कियों की फ्री में पढ़ाया जाता है. इस स्कूल की इमारत की डिजायन और आर्किटेक्चर भी शानदार है. दो दुनियाभर में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया है. जहां रेगिस्तान में गर्मियों के दिनों में तापमान 50 डिग्री पहुंच जाता है तो वहीं इस स्कूल में बिना एसी के भी बच्चों को गर्मी का एहसास नहीं होता. ये स्कूल जैसलमेर के सलखा में स्थित है. जिसे पर्यावरण के अनुकूल तकनीक, तापमान नियंत्रित करने के अनोखे डिजाइन और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए दुनियाभर में जाना जाता है.

Rajkumari Ratnawati School 1
राजकुमारी रत्नावती स्कूल Photograph: (Social Media)

स्कूल इमारत का डिजायन है गोलाकार

दरअसल, इस स्कूल को गोलाकार डिजाइन में बनाया गया है, जिसे देखकर हमें देश की पुरानी संसद की याद आती है. इस स्कूल की इमारत को जैसलमेर के पीले बलुआ पत्थर से बनाया गया है.  जिसमें पारंपरिक जालीदार स्थापत्य की मदद ली गई है जो इसे प्राकृतिक रूप से ठंडा रखती है. इस स्कूल की छत की बनावट और हवा के प्रवाह को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. जिससे प्रचंड गर्मी में भी स्कूल के भीतर गर्मी का एहसास नहीं होता. वो भी बिना पंखा और एसी के. इस स्कूल को पूरी तरह से सोलर एनर्जी से चलाया जाता है. जिससे बिजली की खपत न के बराबर होती है. साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होता.​

Rajkumari Ratnawati School 2
राजकुमारी रत्नावती स्कूल Photograph: (Social Media)

लड़कियों को मिलती है फ्री शिक्षा

बता दें कि राजकुमारी रत्नावती बालिका विद्यालय में लड़कियों की फ्री में पढ़ाया जाता है. यही नहीं उन्हें खाना भी मुफ्त में दिया जाता है. स्कूल में बच्चियों को अंग्रेजी, कंप्यूटर और जीवन कौशल जैसे विषय भी सिखाए जाते हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें. इस स्कूल की यूनिफॉर्म भी बेहद खास है, जिसे मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजायन किया है.  बता दें कि इस स्कूल की स्थापना CITTA फाउंडेशन ने की थी. राजपरिवार के सदस्य चैतन्य राज सिंह और राजेश्वरी राज्यलक्ष्मी के भी इस स्कूल का समर्थन किया. एक होटल के मालिक माणवेन्द्र सिंह शेखावत ने इस स्कूल के लिए 22 बीघा जमीन दान की.

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे महंगा स्कूल, जहां कई राजा-महाराजाओं के बच्चे कर चुके हैं पढ़ाई

ये भी पढ़ें: MBBS या पायलट नहीं बल्कि ये है दुनिया का सबसे महंगा कोर्स, हर कोई नहीं चुका सकता इसकी फीस

रेगिस्तान के बीचों-बीच बना है ये शानदार स्कूल, जहां फ्री में पढ़ते हैं बच्चे, बिना AC के होता है कूलिंग का एहसास




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button