Nation: पेट की चर्बी घटाने में कारगर हैं ये 3 योगासन, घर बैठे आसान तरीके से पाएं फ्लैट टमी #INA
.webp)
नई दिल्ली, 29 सितंबर (.)। पेट पर जमी फैट न केवल देखने में खराब लगती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकती है। मोटापा खासकर पेट के आसपास हो, तो डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल के रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके साथ ही यह आत्मविश्वास को भी धीरे-धीरे कम करने लगता है। ऐसे में फैट को कम करना सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी है।
अगर आप जिम नहीं जा सकते या कोई हार्ड वर्कआउट नहीं करना चाहते, तो योग आपके लिए एक बेहतर और असरदार विकल्प हो सकता है। योग न केवल शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि आपके मानसिक तनाव को भी कम करता है।
नौकासन:- इस आसन में शरीर को नाव जैसी स्थिति में लाना होता है। जब आप पीठ के बल लेटकर धीरे-धीरे अपने सिर और पैरों को ऊपर उठाते हैं, तो पेट की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं। यह सिकुड़न पेट के अंदर जमी चर्बी को एक्टिव करती है और उसे पिघलाने की प्रक्रिया शुरू होती है। इस आसन में जितनी देर आप टिके रहते हैं, उतनी ही ज्यादा मेहनत आपकी कोर मसल्स करती हैं, जिससे टमी टोन होने लगता है। यह आसन पेट के अलावा जांघ और कमर के हिस्से को भी मजबूत बनाता है।
भुजंगासन:- इसे करते वक्त शरीर को फर्श पर उल्टा लेटाकर धीरे-धीरे अपनी छाती को ऊपर उठाना होता है। जैसे ही आप ऐसा करते हैं, आपके पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आने लगता है। इस खिंचाव की वजह से पेट के अंदरूनी हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और जमा फैट पिघलने लगता है। यह आसन पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है, जिससे पेट की सूजन और गैस की समस्या भी दूर होती है।
पवनमुक्तासन:- जिन लोगों को पेट में गैस और अपच जैसी समस्याओं की शिकायत रहती है, उनके लिए यह आसन काफी फायदेमंद है। इस आसन में जब आप घुटनों को छाती की ओर खींचते हैं और सिर को घुटनों से मिलाने की कोशिश करते हैं, तो पेट पूरी तरह सिकुड़ता है। यह सिकुड़न आपके पाचन तंत्र को एक्टिव करती है और पेट के अंदर की चर्बी को धीरे-धीरे कम करने लगती है। रोजाना इस आसन को करने से पेट हल्का लगता है और ब्लोटिंग की शिकायत भी नहीं होती।
–.
पीके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पेट की चर्बी घटाने में कारगर हैं ये 3 योगासन, घर बैठे आसान तरीके से पाएं फ्लैट टमी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)
.webp)


