Nation- अब 20 मिनट में हजरतगंज से आगरा एक्सप्रेस-वे, लखनऊ में बनने जा रहा 13KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर- #NA

कॉन्सेप्ट इमेज.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात को सुगम बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है. मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग से पारा रोड (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के प्रवेश बिंदु) तक 13 किलोमीटर लंबा चार लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का डीपीआर तैयार हो चुका है, जिसकी अनुमानित लागत 2,270 करोड़ रुपए है. इस कॉरिडोर के बनने से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से मुख्यमंत्री आवास हजरतगंज तक की दूरी, जो अभी एक घंटे में तय होती है, मात्र 20 मिनट में पूरी हो सकेगी. इससे लाखों लोगों को रोजाना जाम से राहत मिलेगी और शहर की कनेक्टिविटी में बदलाव आएगा.
यह कॉरिडोर हैदर कैनाल के ऊपर निर्मित होगा, जिससे शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आवागमन तेज और सुगम होगा. इस परियोजना को लखनऊ के सांसद और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशेष पहल पर शुरू किया गया है. उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी ली है और इसे आधुनिक तकनीक व मजबूत ढांचे के साथ तैयार किया जाएगा. कॉरिडोर के निर्माण से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी.
2027 तक इस कॉरिडोर को पूरा करने का लक्ष्य
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि यह कॉरिडोर शहर के यातायात प्रबंधन में मील का पत्थर साबित होगा. खासकर उन क्षेत्रों में, जहां ट्रैफिक जाम रोजमर्रा की समस्या है. वहां यह परियोजना वरदान बनेगी. उन्होंने कहा कि डीपीआर तैयार है और निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है. जनवरी 2027 तक इस कॉरिडोर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है. इस परियोजना से लखनऊ की सड़कों पर दबाव कम होगा, यातायात व्यवस्थित होगा और बाहरी इलाकों से शहर के केंद्र तक पहुंचने में समय की बचत होगी.
अब 20 मिनट में हजरतगंज से आगरा एक्सप्रेस-वे, लखनऊ में बनने जा रहा 13KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)


