Nation: Israel-Hamas Ceasefire: शांति समझौते के बाद भी इस्राइल ने गाजा पर किया हमला, 81 लोगों की गई जान #INA
.webp)
Israel-Hamas Ceasefire: गाजा में शांति स्थापित करने के लिए इस्राइल और हमास के बीच शांति समझौता हो गया है. बावजूद इसके गाजा में इस्राइल ने रातभर हवाई हमले किए. गाजा के चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि रातभर हुए हवाई हमलों में मारे जाने वाले लोगों की संख्या 81 हो गई है. बता दें, गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी का आरोप है कि हमास ने उनके सैनिकों पर हमला कर रहा है और युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है.
81 लोगों की मौत की पुष्टि
दरअसल, गाजा में इस्राइल ने हवाई हमले किए, जिसमें 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. उसके बाद जानकारी सामने आई कि 30 नहीं बल्कि 60 लोग हवाई हमले में मारे गए हैं. इसके बाद शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सेल्मिया ने बताया कि अस्पताल में 21 और लोगों के शव आए हैं. इस प्रकारर से कुल 81 लोगों की हवाई हमले में मौत हुई है.
मृतकों की संख्या में हो सकता है इजाफा
सेल्मिया ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है. क्योंकि गाजा अस्पताल में 45 घायल लोग भी भर्ती है, जिनमें से कई गंभीर भी हैं. 45 घायलों में 20 बच्चे भी हैं.
नेतन्याहू ने दिया आदेश
बता दें, दक्षिणी गाजा में आईडीएफ पर हमास की गोलीबारी पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आपत्ति जताई. उन्होंने मंगलवार को ही अपनी सेना को हमास पर कड़ा हमला करने का आदेश दिया. इस वजह से बीती रात इस्राइल ने गाजा में हमास पर कड़ा हमला किया. इस्राइल और हमास ने एक दूसरे पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है.
Israel-Hamas Ceasefire: शांति समझौते के बाद भी इस्राइल ने गाजा पर किया हमला, 81 लोगों की गई जान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









.webp)
.webp)

