Nation: Israel-Iran Tension Live: ईरान से दस हजार भारतीयों को किया जाएगा रेस्क्यू, इजराइल से तनाव के बीच लिया फैसला #INA

Israel-Iran Tension Live Update: मध्य-पूर्व के देश लंबे समय से युद्ध की आग में जल रहे हैं. बीते शुक्रवार को इजराइल की ओर से ईरान पर गिए गए हमले के बाद इसने भयानक रूप ले लिया है. ईरान और इजराइल दोनों ही एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं और एक दूसरे को पूरी तरह से नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. इजराइली हमले के बाद ईरान ने भी इजराइल के कई शहरों को निशाना बनाया और शुक्रवार रात जमकर मिसाइलें दागी. जिसमें इजराइल को काफी नुकसान हुआ है.

ईरान ने सीजफायर से किया इनकार

ईरान की इस सैन्य कार्रवाई के बाद इजराइल ने भी पलटवार किया और ईरान पर लगातार कई हमले किए. उसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध की आग भड़क गई और अब आलम ये है कि दोनों ओर से लगातार हमले हो रहे हैं. इन हमलों में दोनों ही देशों के नागरिक मारे जा रहे हैं. जिसके चलते दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है. दोनों के बीच मध्यस्थता की भी कोशिशें हो रही हैं लेकिन हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है. इस बीच जानकारी मिली है कि ईरान ने सीजफायर से इनकार कर दिया है, इसके बाद इजरायल ने अपने हमलों को और तेज कर दिया है. वहीं दूसरी ओर तेल अवीव में भी सायरन गूंज रहे हैं.

ईरान ने इजराइल पर दागी मिसाइलें

इस बीच ईरान ने इजराइल पर एक बार फिर से देर रात ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी. ताजा अपडेट के मुताबिक ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-3 के तहत इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने 100 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन से इजराइली ठिकानों को निशाना बनाया. जिससे तेल अवीव, हाइफा, यरुशलम और बेन गुरियन एयरपोर्ट इलाके में भारी तबाही हुई है.

ऑयल रिफाइनरी और पावर प्लांट को हुआ नुकसान

बताया जा रहा है कि ईरानी मिसाइल हमले में हाइफा की ऑयल रिफाइनरी और पावर प्लांट को भारी नुकसान हुआ है. इस हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें मिसाइलों के गिरते और विशाल आग की लपटें उठते देखा जा सकता है. इजराइली मीडिया के मुताबिक, हाइफा के पास स्थित अरब शहर तमरा में एक इमारत पर मिसाइल गिरने से एक शख्स की मौत हुई है जबकि 13 लोग घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘डोनाल्ड ट्रंप को मारना चाहता था ईरान’, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने किया दावा

ये भी पढ़ें: Earthquake .: पेरू में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी दर्ज की गई तीव्रता

Israel-Iran Tension Live: ईरान से दस हजार भारतीयों को किया जाएगा रेस्क्यू, इजराइल से तनाव के बीच लिया फैसला




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button