Nation- जम्मू-कश्मीर: कहीं बादल फटा तो कहीं भूस्खलन, रामबन-सियासी में कुदरत का कहर, 10 की मौत- #NA

जम्मू-कश्मीर: कहीं बादल फटा तो कहीं भूस्खलन, रामबन-सियासी में कुदरत का कहर, 10 की मौत

रामबन में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर में बारिश ने तबाही मचाई हुई है. अब एक बार फिर से रामबन से लेकर रियासी से बादल फटने की घटना सामने आई है. दोनों जगह पर 10 लोगों की मौत की जानकारी है. रामबन के राजगढ़ क्षेत्र में भारी बारिश के चलते बादल फटने से जहां तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं रियासी में भी बादल फटने से हाहाकार मच गया और 7 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कई मकान जमीदोंज हो गए. कुछ मकान पूरी तरह से बाढ़ के पानी में बह गए. घटना के बाद लोगों में हड़कंप मचा हआ है.

हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं और लोगों की तलाशना शुरू कर दिया गया है. घटनास्थल पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. लोगों के लिए रिलीफ कैंप बनाए गए हैं, जिनमें उन्हें पहुंचाया जा रहा है. इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि वह हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

अब तक कई लोगों की चली गई जान

स्थानीय प्रशासन की ओर से कहा गया कि राज्य में हो रही भारी बारिश और बादल फटने की वजह से नदी-नालों में उफान और उनका जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वह सावधान रहें. जम्मू के अलग-अलग इलाकों में इस बार भारी बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई और साथ ही की लोग लापता हो गए.

जम्मू-कश्मीर में आसमान से बरसी आफत ने कई लोगों की जिंदगी खत्म कर दी, कई लोग अपने परिवार के साथ बाढ़ में फंस गए तो वहीं कुछ लोगों के आशियाने बाढ़ में बह गए. कई जगह से बादल फटने की घटना अब तक सामने आ चुकी है. जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी और डोडा में इन घटनाओं से पिछले हफ्ते आई बाढ़ में 36 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.

जम्मू-कश्मीर: कहीं बादल फटा तो कहीं भूस्खलन, रामबन-सियासी में कुदरत का कहर, 10 की मौत

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button