Nation- जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में दिखे संदिग्ध आतंकी, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन- #NA

फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच उधमपुर जिले में मंगलवार (7 अक्टूबर) को तीन संदिग्ध आतंकवादियों के होने की खबर मिली है. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र के धरनी टॉप इलाके में तीन हथियारबंद लोगों को इलाके में घूमते देखा था जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी.
अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों को देखा, जिनके पास हथियार थे और वो हरे और काले रंग की जैकेट और ऊंची एड़ी के जूते पहने हुए थे. सूचना मिलते के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से घने जंगली इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है चारों तरफ घेरा बंदी कर दी गई है ताकि किसी भी हाल में आतंकी फरार न हो सके.
घर-घर तलाशी ले रहे सुरक्षाकर्मी
इसके साथ ही सुरक्षा बल घर-घर जाकर तलाशी ले रहे हैं साथ ही क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी है और संदिग्ध लोगों की गतिविधि का पता लगाने के लिए सभी खुफिया सूचनाओं की जांच की जा रही है.
आतंकियों ने सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
इधर मंगलवार को ही जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बीरंथुब क्षेत्र में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक गोलीबारी कर दी. यह घटना कंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में हुई. सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी उस समय हुई जब स्थानीय पुलिस एसओजी ने संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों के बारे में सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया था.
सेना ने की इलाके की घेराबंदी
आईजीपी ने बताया कि राजौरी के कांडी पुलिस थाने के बीरंथूब इलाके में आतंकवादियों और एसओजी (विशेष अभियान समूह) टीम के बीच गोलीबारी हुई.पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टुकड़ियां मौके पर पहुंच गईं और इलाके की घेराबंदी की. शाम करीब 7.20 बजे ढेरी खातूनी जंगल में आतंकवादियों और पुलिस दल के बीच हुई मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
संदिग्ध लोगों की सूचना पर तलाशी अभियान
उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस के विशेष कार्य दल (एसओजी) ने संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया था, उसी दौरान गोलीबारी हुई. अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक पूरे क्षेत्र की कड़ी घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है. लंबे समय से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में प्रशिक्षित आतंकवादियों की घुसपैठ करा रहा है, जिनमें से कई के पास जंगलों के बारे में पूरी जानकारी है. ये आतंकवादी जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में छिपे रहते हैं, जिससे जवाबी कार्रवाई कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है.
रिपोर्ट/ अमित
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में दिखे संदिग्ध आतंकी, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)

