Nation: कमल हासन ने खास अंदाज में मणिरत्नम को जन्मदिन की बधाई दी, बोले – ‘आपकी उपस्थिति ताकत है’ #INA

हैदराबाद, 2 जून (.)। फिल्म निर्माता-अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ठग लाइफ के निर्देशक मणिरत्नम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि मणिरत्नम की उपस्थिति उनके लिए शक्ति का स्रोत रही है।

जन्मदिन की बधाई देने के लिए कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया। उन्होंने मणिरत्नम के साथ अपनी लंबी साझेदारी को याद करते हुए लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं, मणिरत्नम। ‘नायकन’ से लेकर ‘ठग लाइफ’ तक, हमने समय के साथ लंबा सफर तय किया है। हमने न सिर्फ सहकर्मी और परिवार के रूप में, बल्कि सिनेमा के सपने देखने वाले एक छात्र के रूप में भी समय बिताया है।”

कमल हासन मणिरत्नम को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखते हैं, जिनसे वह मुश्किल वक्त में सलाह लेते हैं और जिनका सिनेमा के प्रति गहरा जुड़ाव उन्हें प्रेरित करता है।

कमल हासन ने आगे लिखा, आपकी कहानियां सामने आती रहें, क्योंकि हर फ्रेम के साथ आपका नजरिया सिनेमा में गहराई, सुंदरता और एक नया अर्थ लाता है। आपकी उपस्थिति मजबूती का स्रोत रही है। आपका दोस्त, कमल हासन।

मणिरत्नम और कमल हासन लगभग 38 साल बाद अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ के लिए साथ आए हैं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में कमल हासन के साथ सिलम्बरासन, तृषा कृष्णन, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन और अभिरामी अहम भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म में कमल हासन के किरदार का नाम ‘रंगाराया शक्तिवेल नायकन’ है। फिल्म को निर्देशक मणिरत्नम के प्रोडक्शन हाउस मद्रास टॉकीज ने तैयार किया है।

फिल्म में संगीत एआर रहमान ने दिया है और सिनेमैटोग्राफर रवि के. चंद्रन हैं। वहीं, एक्शन को स्टंट मास्टर अनबरीव ने तैयार किया है।

कमल हासन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ को लेकर हाल ही में बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बताया है कि वह फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स बेच रहे हैं और फिल्म का वितरण वह खुद ही करेंगे।

–.

एमटी/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

कमल हासन ने खास अंदाज में मणिरत्नम को जन्मदिन की बधाई दी, बोले – ‘आपकी उपस्थिति ताकत है’




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button